रायपुर, (वायरलेस न्यूज़) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 मई को प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 मई को रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड से सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा सरगुजा जिले के विधानसभा क्षेत्र लुण्ड्रा के ग्राम सहनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां 11.15 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ग्राम सहनपुर से दोपहर 12.20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12.55 बजे ग्राम करजी कतकालो के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2.35 बजे वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा ग्राम बटवाही के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 3 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.05 बजे ग्राम बटवाही से प्रस्थान कर 4.25 बजे अम्बिकापुर के महामाया मंदिर में दर्शन करेंगे। उसके बाद शाम 5 बजे अम्बिकापुर के अजिरमा के गोंडवाना भवन में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 6.10 बजे सर्किट हाऊस अम्बिकापुर में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट करेंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 16, 2026चोरभट्टी कला मिडिल स्कूल में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया
बिलासपुरAugust 16, 2026रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं सेवा भावना के साथ सम्पन्न
बिलासपुरAugust 16, 2026वंदे मातरम् की 150 वीं वर्षगांठ एवं स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर बिलासपुर रेलवे स्टेशन में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बैंड की शानदार प्रस्तुति
छत्तीसगढ़August 15, 2026सरगुजा कलेक्टर श्री अजीत वसंत (IAS) को हाईकोर्ट का अवमानना नोटिस

