बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 11 मई 2022 ) – छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल शहर के विभिन्न 33/11 केव्ही उपकेन्द्रों के निरीक्षण में पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों को उपकेन्द्रों की साफ-सफाई, पाॅवर प्रोटेक्शन सुधार, एबी स्वीच बदलने एवं यार्ड में लाईटिंग की व्यवस्था आदि कार्यों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
कार्यपालक निदेशक श्री पटेल द्वारा बिलासपुर नगर वृत्त के अंतर्गत शहर में स्थापित 33/11 केव्ही उपकेन्द्र व्यापार विहार, एस.बी.आर. कालेज एवं इंदिरा विहार का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों को व्ही.सी.बी. को सर्किट में लेने, यार्ड की उंचाई बढाने, सभी फीडरों में आवश्यक सुधार करने, 33 एवं 11 केव्ही बाईपास/खराब आइसोलेटर को बदलने व जर्जर कंट्रोल रूम के सुधार कार्य के साथ ही सभी अर्थिंग पिट एवं उपकेन्द्रो में पानी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उपकेन्द्रों में स्थापित उपकरणों के रखरखाव एवं उन्हे खराब होने से बचाने के लिये तकनीकी निर्देश भी दिये गये।
इस अवसर पर नगर वृत्त के अधीक्षण अभियंता श्री वाय.के.मनहर, सहायक अभियंता श्रीमती श्वेता कोसरिया, श्रीमती संचारी सिंह, श्री दीप्तेन मुखर्जी, सिविल संभाग के सहायक अभियंता श्री हितेश पंडवार एवं कनिष्ठ अभियंतागण उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

