रायपुर (वायरलेस न्यूज़ पुष्पेन्द्र श्रीवास) केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव 14 मई को अंबिकापुर,कोरबा और रायपुर के दौरे पर आ रहे हैं। रेलवे कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार रेल मंत्रीअश्वनी वैष्णव13 मई को दिल्ली से भुवनेश्वर पहुंचेंगे। वहां वे भाजपा की बैठक लेकर भुवनेश्वर से तलचर रेलवे स्टेशन तक रेयर विंडो इंस्पेक्शन करेंगे। इसके बाद वे झारसुगड़ा जायेंगे।
रात 11 बजे वे झारसुगड़ा से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे।कार्यक्रम के मुताबिक 14 मई को वे सुबह 9 बजे से साढ़े दस बजे तक अंबिकापुर में पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे।इसके बाद वे अंबिकापुर से कोरबा के लिए रवाना होंगे।कोरबा में वे एरिया साइडिंग का निरीक्षण करेंगे। कोरबा में ही वे रिव्यू मीटिंग लेंगे।जिसमें कोरिया-रीवा का एरिया शामिल होगा।बैठक के बाद वे कोरबा रेलवे स्टेशन से रायपुर शाम 7:30 बजे पहुंचेगे । भाजपा पदाधिकारियों से चर्चा के बाद वे देर शाम 8:20 बजे फ्लाईट से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
उनके कार्यक्रम को देखते हुए रेलवे अधिकारी पूरी तरह तैयारियों में जुट गए हैं।रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी रेल मंत्री के दौरे से पहले अधिकारियों की मीटिंग ले रहे है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

