🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अवैध गांजा बिक्री करने मोटरसाइकिल पर घूम रहा युवक गिरफ्तार….

On: May 13, 2022 6:42 PM

● मुखबीर सूचना पर बरमकेला टी.आई. नाकेबंदी कर किए कार्यवाही…..

● आरोपी के पिट्ठू बैग में मिला 3 किलो गांजा, आरोपी से गांजा व सोल्ड मोटरसाइकिल जब्त…

● आरोपी पर थाना बरमकेला में एनडीपीएस कार्यवाही कर भेजा गया रिमांड…..

*रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन तथा एसडीओपी सारंगढ़ प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी बरमकेला निरीक्षक एल.पी. पटेल द्वारा क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री पर कार्यवाही के लिए मुखबिर तैनात कर रखा गया है जिसके द्वारा आज दिनांक 13/05/2022 के सुबह सूचना दिया कि एक युवक लाल रंग के सोल्ड ग्लैमर मोटर सायकल पर पिट्ठू बैग में गांजा लेकर बरमकेला की ओर बिक्री के लिए निकला है । मुखबिर की सूचना पर गोपनीयता बरतते हुए थाना प्रभारी बरमकेला द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को कार्रवाई के लिए अविलंब सूचना देकर अपने स्टाफ आरक्षक प्रकाश गिरी गोस्वामी, तुलेश्वर प्रसाद साहू, विजय यादव के साथ ग्राम खोरीगांव रवाना हुए और खोरीगांव मेन रोड स्थित चौक पर नाकेबंदी किए कुछ ही देर बाद ग्राम कोतरा की ओर से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में पिट्ठू बैग लिए आता दिखा जिसके आरोपी का होने के संदेह पर रोका गया जो पुलिस की जांच देखकर घबराकर चौक गया, व्यक्ति से उसका नाम पता और पीछे पिट्ठू बैग में क्या रखे हो कहकर रखे हो पूछने पर अपना नाम *सुरेंद्र साव पिता जगत राम साव उम्र 36 वर्ष निवासी कोतरा थाना सरिया* का बताया और अपने पिट्ठू बैग में गांजा का होना बताया जिससे विधिवत तलाशी के संबंध में सहमति लेकर गवाहों के समक्ष उसके बैग की तलाशी लिया गया जिसमें गांजा मिला । आरोपी द्वारा उसे बरमकेला में बेचने के लिये ग्राहक की तलाश में आना बताया । आरोपी से जप्त 3 किलो गांजा कीमत ₹24,000 तथा परिवहन में प्रयुक्त सोल्ड हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल कीमत ₹90,000 का जप्त कर आरोपी को थाना लाया गया । आरोपी सुरेंद्र साव पर थाना बरमकेला में धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment