🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कार्य में लापरवाही, दो पंचायत सचिव निलंबित

On: May 13, 2022 6:44 PM

कार्य में लापरवाही, दो पंचायत सचिव निलंबित
रायगढ़, (वायरलेस न्यूज़ 13 मई 2022) सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल ने ग्राम पंचायत सचिव श्री बंशीधर भोय, एवं श्री परखित भोय को अपने पदीय कार्य में लापरवाही बरतने एवं उच्चाधिकारियों के आदेश/निर्देशों का पालन नहीं करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। दोनों पंचायत सचिव को निलंबन अवधि में कार्यालय जनपद पंचायत लैलूंगा में अटैच किया गया है।
ज्ञात है कि जनपद पंचायत लैलूंगा ग्राम पंचायत तारागढ़ के पंचायत सचिव श्री बंशीधर भोय के द्वारा ग्राम पंचायत खम्हार प्रभार सौंपने के बावजूद भी ग्राम पंचायत तारागढ़ का प्रभार नहीं लेना एवं उच्चाधिकारियों के आदेश/निर्देशों की अवहेलना करने तथा अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतना पाया गया। इसी तरह ग्राम पंचायत केशला अतिरिक्त प्रभार कुंजारा के पंचायत सचिव श्री परखित भोय के द्वारा श्री संतराम गुप्ता ग्राम पंचायत सचिव को ग्राम पंचायत कुंजारा का प्रभार नहीं सौंपने एवं उच्चाधिकारियों के आदेश/निर्देशों की अवहेलना करने तथा अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतना पाया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment