🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

दपूमरे, रेसुब. नागपुर मंडल द्वारा “ऑपरेशन संरक्षा” के तहत ज्वलनशील पदार्थों के अवैध परिवहन पर सख्ती सात दिनों में तीन आरोपी गिरफ्तार*

On: March 18, 2026 12:55 AM

*दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रेल सुरक्षा बल नागपुर मंडल द्वारा “ऑपरेशन संरक्षा” के तहत ज्वलनशील पदार्थों के अवैध परिवहन पर सख्ती सात दिनों में तीन आरोपी गिरफ्तार*

*दपूमरे, नागपुर मंडल – ( वायरलेस न्यूज) 18 मार्च 2026*

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए “ऑपरेशन संरक्षा” के तहत रेलगाड़ियों में ज्वलनशील पदार्थों के अवैध परिवहन के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 10.03.2026 से 16.03.2026 तक सात दिनों के दौरान रेलवे सुरक्षा बल नागपुर मंडल ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए ज्वलनशील गैस सिलेंडर के अवैध परिवहन में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

रेलवे यात्रा प्रतिदिन लाखों यात्रियों के लिए सुरक्षित एवं सुगम साधन है, किंतु यात्रा के दौरान गैस सिलेंडर, केरोसीन, डीजल, पेट्रोल एवं पटाखों जैसे ज्वलनशील पदार्थों का साथ में परिवहन करना कानूनन अपराध है। इससे न केवल यात्रियों की जान को खतरा होता है, बल्कि रेल संपत्ति एवं राष्ट्रीय संपत्ति को भी गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। इन खतरों को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल द्वारा निरंतर निगरानी एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है।

श्री मुन्नवर खुर्शीद, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेसुब, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के निर्देशन तथा श्री दीप चंद्र आर्य, मंडल सुरक्षा आयुक्त/रेसुब, नागपुर मंडल के मार्गदर्शन में यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत मंडल के सभी पोस्टों, विशेष टीमों एवं राज्य एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर लगातार चेकिंग की जा रही है।

अभियान के दौरान दिनांक 10.03.2026 को रेसुब गोंदिया की विशेष टीम द्वारा गाड़ी संख्या 12810 हावड़ा–मुंबई मेल में गुदमा–गोंदिया के मध्य कोच S-03 में एक यात्री प्रकाश श्रीवास (उम्र 34 वर्ष, जिला मुंगेली, छत्तीसगढ़) को अवैध रूप से गैस सिलेंडर ले जाते हुए पकड़ा गया। इसी प्रकार दिनांक 15.03.2026 को रेसुब नैनपुर द्वारा गाड़ी संख्या 51712 में चेकिंग के दौरान कोच WC 164295 में एक महिला यात्री दीपाली ठाकुर (उम्र 24 वर्ष, जिला मंडला, मध्य प्रदेश) को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया, जिसके पास से इंडेन कंपनी का घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किया गया। वहीं दिनांक 16.03.2026 को रेलवे स्टेशन नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी में रेल सुरक्षा बल एवं जीआरपी द्वारा संयुक्त रूप से फायर सेफ्टी ड्राइव के दौरान गाड़ी संख्या 68714 इतवारी–बालाघाट मेमो लोकल में एक व्यक्ति अक्षय मेश्राम (उम्र 25 वर्ष, जिला बालाघाट) को गैस स्टोव (सिलेंडर सहित) अवैध रूप से परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

उपरोक्त तीनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध रेल अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि “ऑपरेशन संरक्षा” के तहत इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

रेलवे सुरक्षा बल, नागपुर मंडल सभी यात्रियों एवं आम नागरिकों से अपील करता है कि वे रेल यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थों का परिवहन न करें। यदि ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी प्राप्त होती है, तो तुरंत नजदीकी RPF पोस्ट अथवा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी, जिससे समय रहते कार्रवाई कर संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment