- 132 केवी टावर गिरने से 70 गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 14 मई 2022 ) शुक्रवार शाम को आंधी तूफान से बिलासपुर के कानन पेंडारी में बिजली के गिरे 90 फीट ऊंचे ईएचटी (अतिउच्चदाब) टावर को पॉवर कंपनी रिकार्ड समय 24 घंटे में ही खड़ा कर लिया। सामान्य तौर पर इसे खड़ा करने में दो से तीन दिन का समय लगता है। पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के बेहतर तालमेल से युद्ध स्तर पर कार्य किया गया और आज शनिवार शाम 7.54 बजे ही 70 गांवों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह सामान्य कर ली गई।
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के चेयरमेन श्री अंकित आनंद (आईएएस) ने इस उपलब्धि के लिये दोनों कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी है।
शुक्रवार को बिलासपुर के कानन पेंडारी इलाके में आंधी से 132 केवी का टावर गिर गया था। जिसके बाद ट्रांसमिशन कंपनी की प्रबंध निदेशक श्रीमती उज्जवला बघेल एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री मनोज खरे लगातार मौके पर मौजूद अधिकारियों के संपर्क में रहे।
भिलाई से चार टन वजन का नया टावर खड़ा करने के लिये गाड़ी रवाना की गई। इसमें 120 बड़े एंगल और नट बोल्ट थे। दोपहर 1 बजे यह मौके पर पहुंचा। इन्हें व्यवस्थित तरीके से नंबरिंग के आधार पर खड़ा किया गया। शाम 7 बजे तक टावर खड़ा हो गया, जिसके बाद कंडक्टर लगाया गया।
भीषण गर्मी में 90 फीट ऊंचाई तक लोहे के एंगल को खड़ा करना अत्यंत कठिन और चुनौतीपूर्ण कार्य था। जिसे बिजलीकर्मियों ने 24 घंटे के भीतर खड़ा करके नया रिकार्ड कायम किया है। इसमें रात का समय छोड़ दिया जाए तो यह काम 12 घंटे में ही पूरी किया गया। इस कार्य में डिस्ट्रीब्यूशन एवं ट्रांसमिशन कंपनी के 125 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी लगातार जुटे रहे।
बिलासपुर रीजन के कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल मौके पर अधिकारियों के साथ जुटे रहे। इस कार्य में अधीक्षण अभियंता सर्वश्री राजेंद्र अग्रवाल, सतीश दुबे, यतेंद्र मनहर, वीरेंद्र दीक्षित, पीपी सिंह भिलाई, कार्यपालन अभियंता नागेश्वर त्रिपाठी, पीपी गढ़ेवाल, गणेश जायसवाल, मिथलेश दुबे, अमर चौधरी के साथ पूरी टीम लगे रहे।
दोपहर में वैकल्पिक व्यवस्था से विद्युत आपूर्ति
सबसे पहले वैकल्पिक व्यवस्था करके 70 गांवों में दोपहर एक बजे तक विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई थी। लोरमी के कबराटोला और तिफरा स्थित 132 केवी उपकेंद्र से प्रभावित 33 केवी के 11 उपकेंद्रों तक बिजली पहुंचाई गई।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

