🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

171 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में जशपुर जिले की 2 , रायगढ जिले की 1 छात्रा तथा बेमेतरा जिले से 1 छात्रा प्रावीण्य सूची में

On: May 14, 2022 9:00 AM


जशपुरनगर,(वायरलेस न्यूज़)
आज छ.ग. मा.शि. मण्डल द्वारा 10 वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिये गये हैं । इस परीक्षा परिणाम में छ.ग. के पुरे 171 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में से जशपुर व कांसाबेल की छात्राओं ने प्रावीण्य सूची में चौंथा स्थान एवं लैलुंगा की छात्रा ने द्वितीय और बेमेतरा की छात्रा ने दसवां स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है ।
इस बारे में जानकारी देते हुए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि अपनी स्थापना के द्वितीय वर्ष में ही विद्यालय की छात्रा कु. सौम्या यादव ने छ.ग. मा.शि.मं. की 10 वीं बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में चौथा स्थान बनाया है । सौम्या यादव होनहार छात्रा है जो केवल पढ़ाई में ही टॉपर नही है बल्कि खेल कूद, सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रमों में भी हमेशा अव्वल रहती है। नियमित विद्यालय आती है और सभी शिक्षकों से हमेशा मार्गदर्शन लेती रहती है। हमारे विद्यालय के सभी शिक्षक पूरी मेहनत से बच्चों को पढ़ाते है और प्रति दिन एक एक बच्चों के परफॉर्मेंस पर विशेष ध्यान दिया जाता है जिसका परिणाम आज है की स्वामी आत्मानंद विद्यालय की एक छात्रा प्रवीण्य सूची में पूरे छत्तीसगढ़ में चौथा स्थान प्राप्त कर अपने माता पिता और विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
इसी तरह स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कांसाबेल की छात्रा साक्षी सिंह कुशवाहा , लैलुंगा की छात्रा मुस्कान अग्रवाल ने भी प्रावीण्य सूची में चौंथा स्थान प्राप्त कर पुरे प्रदेश के स्वामी आत्मानंद विद्यालयों को गौरान्वित किया है ।
ज्ञात हो पुरे छत्तीसगढ़ के 171 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित है । इनमें से जशपुर जिले की 2 छात्राओं ने 10 वीं बोर्ड परीक्षा के प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है । छात्राओं की इस उपलब्धि में कलेक्टर रितेश अग्रवाल ,जिला शिक्षा अधिकारी जे.के. प्रसाद, जशपुर विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता, कांसाबेल विद्यालय के प्राचार्य तेज कुमार ने बधाई दी है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment