छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित, सुमन पटेल ने 10वीं और 12वीं में रितेश साहू ने किया टॉप
पुष्पेन्द्र श्रीवास। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं – 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। सीजी बोर्ड के छात्र सीजीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं । माध्यमिक शिक्षा मंडल के सभागृह में दोपहर 12 बजे स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी किए हैं।
सुमन पटेल 10वीं में छत्तीसगढ़ टॉपर बन गईं हैं, उन्होंने 98.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। वहीं कांकेर की सोनाली बाला ने भी टॉप किया है। वहीं 12वीं में बालोद के रितेश साहू ने टॉप किया है।
बोर्ड परीक्षा इस बार ऑफलाइन मोड में हुई थी, सेंटर में आकर छात्रों ने पेपर लिखा था। इसमें करीब 6.73 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए। इसके तहत दसवीं में 3.80 लाख और बारहवीं की परीक्षा 2.93 लाख छात्रों ने दी। स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड पर दिए गए अपने रोल नंबर की मदद से अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे। सीजी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से 23 मार्च और 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 30 मार्च के बीच आयोजित हुई थीं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में राज्य में शीर्ष 10 स्थान और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर में घुमाने की भी घोषणा की है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

