🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ट्रेन में यात्रियों के छुटे मोबाइल को लौटाया आरपीएफ रायपुर ने

On: May 15, 2022 5:46 PM

रायपुर (वायरलेस न्यूज़) रेल सुरक्षा बल रायपुर वरिष्ठ अधिकारियों का मार्ग दर्शन में स्टेशन में पुरूष द्वितीय श्रेणी प्रतिक्षालय/रायपुर में यात्रियों के द्वारा भूलवश अपने मोबाइल छोड़ गए थे जिन्हें सही सलामत सुपुर्द किया है।

इस संबन्ध में रेल सुरक्षा बल रायपुर पोस्ट प्रभारी निरीक्षक मनोरंजन कुमार मुखर्जी ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा के निर्देशन एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार गुप्ता के मार्ग निर्देशन में
दिनांक 15.05.2022 को पुरूष द्वितीय श्रेणी प्रतिक्षालय/रायपुर में यात्रियों के द्वारा भुलवश मोबाईल चार्जिंग में छोड़ कर चले गयें। जिसें प्लेटफार्म ड्युटी में तैनात रेसुब द्वारा लावारिस पाकर पोस्ट में लाया गया। द्वितीय श्रेणी प्रतिक्षालय में मौजूद यात्रियों को इस संबध मं बताया गयाकि यदि कोई मोबाईल ढुढतें हुयें आते है तो उन्हें रेसुब पोस्ट रायपुर में भेजें। दोनों मोबाईल पर आयें फोन के आधार पर मोबाईल मालिकों को ढूढं कर सही सलामत मोबाईल को सुपुर्द किया गया। दोनों मोबाईल की कीमत लगभग रू. 16,000 हजार रू. है। दोनों लोगो ने अपनी मोबाइल मिलने पर रेल सुरक्षा बल के समस्त अधिकारियों ,कर्मचारियों को साधुवाद दिया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment