रायगढ़ लैलूंगा(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ ) दिनांक 12.01.2021 के शाम थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक एल.पी. पटेल को ग्राम भेलवाटोली- खम्हार के बीच जंगल में एक अज्ञात महिला उम्र करीब 25-30 वर्ष का शव पड़े होने की सूचना मिला । सूचना पर थाना प्रभारी हमराह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । भेलवाटोली एवं खम्हार गांव के बीच जंगल में एक 25-30 वर्षिय महिला की लाश पडी थी । शव से बदबू आ रही थी, शव 3-4 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था । मृतिका का जीभ और आंख बाहर निकल आये थे, नांक से खून जैसा पदार्थ निकला था । शरीर में नीले रंग की लेगिस, पीले रंग की समिज व गुलाबी स्वेटर पहनी तथा गले में दुपट्टा चुनरी नीले रंग का गले में सरफांसी गांठ बांधा हुआ था । शव का शॉर्ट पी.एम. कराने पर डॉक्टर द्वारा “हत्यात्मक” लेख होने तथा मर्ग जांच में अज्ञात मृतिका का गला घोंटकर हत्या कर लाश को सराई झाडियों के जंगल में छिपाना पाये जाने पर दिनांक 13.01.21 को अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 12/2021 धारा 302,201 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

