🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मकर संक्रांति के अवसर पर अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट द्वारा कंबल के साथ खिचड़ी व तिल्ली लड्डू का वितरण किया गया

On: January 14, 2021 5:42 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी एवं मिष्ठान व‌ कंबल का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम स्थानीय राजकिशोर नगर चौक के समीप चुन्नी सिंह तालाब परिसर मेन रोड में किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ दोपहर 1 00 बजे से किया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव सुरेश सिंह बैस द्वारा चुन्नी सिंह तालाब परिसर में स्थित मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भगवान को भोग प्रसाद अर्पित किया गया। इसके पश्चात वृद्धजनों को संगठन के सदस्यों द्वारा कंबल का वितरण किया गया एवं इसके पश्चात प्रसाद स्वरूप सभी आने जाने वाले लोगों को खिचड़ी व तिल्ली के लड्डू का वितरण किया गया ।इस अवसर पर अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह सहित सुयश सिंह कल्पना सिंह सुनीता सिंह शकुन सिंह भानू प्रताप सिंह राजेश सिंह राजेंद्र सिंह चौहान रानी सिंह पूजा सिंह ईंदू सिंह नेहा सिंह माया सिंह अमन सिंह आदित्य सिंह आदि उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment