बिलासपुर(वायरलेस न्यूज़ ) जिले में 11480 कोविशिल्ड का पहला डोज़ आज बिलासपुर पहुंच गया है आज विधायक शैलेश पांडेय सीएमओ कार्यालय पहुंच ,कोविशिल्ड का जायज़ा लिया , कहा पहला डोज़ कोरोना वारियर्स को लगेगा फिर आम नागरिकों के लिए उपलब्ध कराई जायेगी।

बीता वर्ष देश के हर नागरिक के लिए जंग की तरह रहा है , नवर्ष 2021 लोगों के लिए एक नई उम्मीद की किरण लेकर आया । कोविशिल्ड एवं कोवैक्सिन की ईजाद होने के बाद अब आम नागरिक राहत महसूस कर रहे हैं । जिन्हें भरोसा है की कोरोना का टीका लगने के बाद , कोरोना वायरस संक्रमण से निजात मिलेगी और वह पहले की सुरक्षित रह सकेंगे । किन्तु केंद्र शासन द्वारा सप्लाई की जाने वाली यह कोविशिल्ड कोरोना को मात देने में कितना कारगर साबित होगा इसका अभी अंदाज नही है । वहीं अन्य राज्यों में कोविशिल्ड का टीका लगने के बावजूद लोगो कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं ।
कल देर रात स्वास्थ्य विभाग की टीम 11480 कोविशिल्ड वैक्सीन का डोज़ लेकर बिलासपुर पहुंची । इन वैक्सिनो को सरकंडा सीएमओ कार्यालय में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है । 16 जनवरी से टीका लगाने का कार्य बिलासपुर के 6 स्थानो से किया जायेगा। आज नगर विधायक शैलेश पाण्डेय ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ जायजा लिया ।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा की भयावह कोरोना काल के दौरान फ्रंट लाइन में खड़े रहकर जो योगदान स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने दी है वह सराहनीय हैं , इस दौरान कई लोग अपने जिम्मेदारियों को निभाते हुए कोरोना के गिरफ़्त आकर ठीक हुए , कुछ लोगों की मौत भी हो गई । शासन के गाइडलाइंस के मुताबिक सबसे पहले कोविशिल्ड का पहला डोज़ कोरोना वारियर्स को लगेगा फिर आम नागरिकों को टीका लगाया जाएगा । विधायक के इस निरीक्षण में पंकज सिंह मोनू अवस्थी स्वस्थ्य विभाग के प्रमुख डॉ. प्रमोद महाजन अन्य अधिकारी उपस्थित रहे
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

