🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

निगम की लापरवाही से स्टेडियम में 6 कुत्ते करंट लगने से मृत, आनन फानन में मृत कुतों को ठिकाना लगा दिया, स्टेडियम में प्रतिदिन 500 से ज्यादा लोग मॉर्निंग वॉक में पहुंचते है

On: May 20, 2022 4:58 AM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) शहर के मध्य स्थित राजा सघुराज सिंह स्टेडियम में बीती रात में मोटर पंम्प के खुले तार से 6 कुत्ते चिपककर मरने की खबर है आनन फानन में मृत कुत्तों को नगर निगम ने अन्यंत्र हटा दिया है ।

घटना बीती रात की बताई जा रही है निगम के कर्मचारी के द्वारा आने वाले समय मे खेल आयोजन होना है उसी की तैयारी की जारी है जिससे रात में पंम्प चलाकर मैदान के घास में पानी डालने का काम किया जा रहा है।

सबसे आश्चर्य वाली बात है कि स्टेडियम में सुबह से टहलने वाले भारी तादात में लोग पहुंचते हैं, और मैदान में कटे फ़टे वायर फैला हुआ है वो तो गनिमत है कि रात में पानी पीने के लिए कुते पँम्प के नजदीक टपकते पानी को पीने के लिए चले गए और एक एक कर 6 कुते करंट से चिपक गए और मर गए। हादसा की खबर स्टेडियम के कर्मचारी ने दी और बिना समय गंवाए कुतों की बॉडी को ठिकाना लगा दिया गया जिससे सुबह टहलने वाले इस घटना को न देख सके।

निगम की लापरवाही कहें कि इतने दिनों से पंम्प का केबल खराब है और प्रभारी इस आंखे बंद कर किसी बड़ी घटना का इंतजार करते रहे ये नही की कुतों की जगह इंसान के साथ यह हादसा हो जाती तो क्या होता ? क्या प्रभारी इसी दिन का इंतजार में थे ? आज सुबह सुबह स्टेडियम में टहलने आए लोगों ने मोबाइल करके जानकारी दी।

निगम के श्री अनुपम तिवारी से मोबाइल से इस आशय पर बात की तो उन्होंने तत्काल वायर बदलने की बात करते रहे और कुतों के बारे में बताने से बचते रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment