🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

डॉक्टर स्नेहा चेतवानी मिसेज इंडिया वर्ल्ड प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से अकेले चयनित रायगढ़ जिले का मान बढ़ाया

On: January 15, 2021 6:23 PM

रायगढ़(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ ) चिकित्सा जगत के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने के बाद शहर की दंत चिकित्सक विशेषज्ञ डॉ स्नेहा चेतवानी जो केजीएच के डॉक्टर प्रकाश चेतवानी की अर्धागीनी है। उन्हें मॉडलिंग की दुनिया से भी बेइंतहा लगाव है और समय निकालकर तैयारी में जुटी थी। मिसेज चेतावनी की मेहनत रंग लाई और मिसेज इंडिया वर्ल्ड प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से अकेले चयनित होकर देश में शहर का मान बढ़ाया है। अब वे मिसेज इंडिया के सेमीफाइनल प्रतियोगिता का आयोजन द्विव दमन में हो रहा है जहां छत्तीसगढ़ से अकेले प्रतिनिधित्व कर देश में जिले व शहर को गौरवानिवत कर रही है।

– प्रतियोगिता हुई थी ऑनलाइन

मिसेज इंडिया वर्ल्ड प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में चयनित डॉक्टर स्नेहा चेतवानी ने बताया कि महामारी की वजह से विगत सितंबर व अक्टूबर में ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। जिसमें उनके द्वारा वीडियोग्राफी के जरिए प्रस्तुति दी गयी। वहीं यह प्रतियोगिता विगत सितंबर में अक्टूबर में हुई थी और नवंबर माह में ट्रेनिंग हुई थी जिसमें टॉप 60 ऑल ओवर इंडिया में छत्तीसगढ़ से स्नेहा का चयन हुआ था। डॉ स्नेहा चेतावनी का कहना है कि यह मेरी खुशनसीबी है। यह इंडिया का सबसे ज्यादा प्रेस्टीजियस प्लेटफार्म है मैरिड वूमन के लिए। वहीं 1000 से ज्यादा पार्टिसिपेंट्स ने इसमें भाग लिया, जिसमें तीन चरणों में ऑडिशन होने के बाद टॉप 60 सेमी फाइनल लिस्ट को पूरे भारत से सिलेक्ट किया गया है। इसी तरह चयन के पश्चात 3 महीने के ट्रेनिंग हमें दी गई है जिससे कि हमारे व्यक्तित्व को और निखारने में मदद मिल सकें।

केवल सौंदर्य ही नहीं, फिजिकल, मेंटल फिटनेस भी जरूरी ….

डॉ स्नेहा चेतावनी का कहना है कि ब्यूटी प्रेजेंटस मैं सिर्फ सुंदरता का मापदंड नहीं है पर हमें हर नजरिया से परखा जाता है फिजिकल फिटनेस मेंटल फिटनेस और साथ ही साथ हलिस्टिक ट्रेंनिंग भी दी जाती है। इस प्रतियोगिता में जजेस के पैनल में विवेक ओबरॉय और सोहा अली खान है।

पारिवारिक सहयोग और मेहनत है जरूरी

डॉ स्नेहा ने कहा कि परिवार और सभी के साथ की वजह से मेरा यहां तक पहुंच पाना मुमकिन हुआ है। साथ ही तमाम अपनों की दुआ भी मिली इसका ही प्रतिफल है कि अब अगले हफ्ते सेमी फाइनल में पार्टिसिपेट करने का मौका मिल रहा है और 16 जनवरी को मुंबई जा रही हूं वहीं यह प्रतियोगिता आगामी 17 से 23 जनवरी तक दमन में आयोजित होगी। डॉ स्नेहा चेतावनी ने यूथ वर्ग को मैसेज देते हुए कहा कि कोई छोटा शहर व गांव मायने नहीं रखता जिंदगी में आगे बढ़ने व कामयाब होने के लिए मेहनत व ईमानदारी जरूरी है वही आजकल सोशल मीडिया का अच्छा प्लेटफार्म है यूथ वर्ग इसका सकारात्मक ढंग से उपयोग करते हुए अपनी मंजिल पाने में सफल हो सकते हैं इसीलिए मेहनत करें और आगे बढ़े।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment