किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
महासमुंद – विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत पूरे छत्तीसगढ़ सहित महासमुन्द जिले में भी कोविड वैक्सीन टीकाकरण की आज शनिवार से शुरूआत हो गई है। महासमुन्द जिला चिकित्सालय सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा, सरायपाली में टीकाकरण किया गया। प्रातः जिला चिकित्सालय महासमुन्द में पहला टीका महिला स्वास्थ्य कर्मचारी अंजु तिवारी को लगाया गया। संसदीय सचिव एवं विधायक महासमुन्द विनोद चन्द्राकर ने अंजु तिवारी को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। वहीं दूसरा टीका डा. लेखराज चन्द्राकर को लगाया गया। कलेक्टर डोमन सिंह ने उनका भी स्वागत पुष्प गुच्छ से किया। पिथौरा स्वास्थ्य केन्द्र में पहला टीका स्वास्थ्य कार्यकर्ता उमेश दीवान को और सरायपाली में स्वास्थ्य कार्यकर्ता लक्ष्मीकांत लहरे को लगाया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी के मार्फत आई जानकारी के अनुसार बताया गया है कि वैक्सीन लगने से पहले टीकाकरण की सभी जरूरी कार्यवाही की गई। वैक्सीन लगने के बाद उन्हें यहां बनें प्रतीक्षालय में बिठाया गया और उनकी माॅनिटरिंग की गई। बाद में उन्हें घर जाने दिया। इस अवधि में उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत महसूस नहीं हुई। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. रवि मित्तल, अपर कलेक्टर जोगेन्द्र कुमार नायक, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुनील कुमार चन्द्रवंशी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री पूजा बंसल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन.के. मण्डपे, टीकाकरण अधिकारी डाॅ अरविन्द गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के अमला उपस्थित थे। हम आपको बता दें कि लगभग एक वर्ष से कोरोना के मार झेल रहे थे लेकिन खुशी की बात ये है कि वैक्सीन तैयार हो गया है और आज से इसकी शुरूआत भी हो गई है। जिले में इसके सभी स्तर पर व्यापक सुरक्षित व्यवस्था की गई है। उन्होंने अपनी ओर से सभी को स्वास्थ्य जीवन की शुभकामनाएं दी। कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर जिले में लगभग 8 हजार 900 स्वास्थ्य कर्मी, महिला एवं बाल विकास और नगर पालिका स्वास्थ्य कर्मियों को प्रथम चरण में टीकाकरण किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि टीकाकरण महासमुन्द सहित पिथौरा, सरायपाली स्वास्थ्य केन्द्रों में आज से लगाया जा रहा है। इसके अलावा जिले में और 30 टीकाकरण केन्द्र बनाए गए है। इसके निर्देश मिलते ही इन केन्द्रों में भी टीकाकरण किया जाएगा । बताया गया है कि राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के डाटा इकट्ठा किया जा रहा है। जैसे निर्देश मिलेगी उसी के अनुसार से उनका भी टीकाकरण किया जाएगा। सरायपाली में वैक्सीन सेंटर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाया गया है जहां शासन की गाइडलाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए टीकाकरण कार्यक्रम के लिए व्यवस्था की गई है । सरायपाली में विधायक के साथ नगरपालिका अध्यक्ष अमृत पटेल और डिप्टी कलेक्टर डाॅ स्निग्धा तिवारी टीकाकरण कार्यक्रम के शुभारंभ मौके पर मौजूद रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी
बिलासपुरOctober 30, 2026बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिलावट पर लगाम लगाने के लिए चार फर्मों का निरीक्षण, बेसन-बूंदी लड्डू और गुलाब जामुन मिक्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने
बिलासपुरOctober 30, 2026स्वच्छ बिलासपुर की सोच को मिला सम्मान, “हमर बिलासपुर” सोशल मीडिया पर जनभागीदारी की अनूठी पहल,‘स्वच्छ बिलासपुर, आपकी बात’ अभियान में गूंजे जनसुझाव, अमर अग्रवाल ने उत्कृष्ट आइडिया देने वालों को किया सम्मानित,हमर बिलासपुर ग्रुप में शामिल सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं का किया सम्मान*

