रायगढ़(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) कोविड वैक्सीनेशन रायगढ़ जिले में 4 स्थानों पर किया जा रहा है। जिसमे रायगढ़ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, खरसिया सिविल अस्पताल, लोइग सामुदायिक केंद, लैलूंगा हॉस्पिटल शामिल है। इन 4 केंद्रों में प्रत्येक केंद्र में 100 लोगो को टीका लगाया जाना है। प्रथम चरण में आज 4 सौ लोगों को टीका लगाया जाना है।
रायगढ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में सुबह विधायक प्रकाश नायक व कलेक्टर भीम सिंह ने वेक्सिनेशन का शुभारंभ किया। रायगढ़ जिले में 14 हज़ार 758 लोगो की सूची तैयार की गई है जिन्हें टीका लगना है। प्रथम चरण में रायगढ़ जिले में 10 हज़ार 180 वैक्सीन आयी है जिसमे चरणबद्ध तरीके से वेक्सिनेशन किया जाएगा। आज पहले दिन 4 सौ लोगो का टीका लगाया जा रहा है। रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में इसका शुभारम्भ किया गया जिसमें सबसे पहला टीका सफाईकर्मी सोनू बंधन को लगाया गया। टीका लगने पर सोनू ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि कोरोनाकाल में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। कई सफाई कर्मी भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। पहला टीका लगने पर काफी गर्व महसुस हो रहा है।
वेक्सिनेशन की तैयारी को लेकर कलेक्टर भीम सिंह में बताया कि जिले में 4 जगह तैयारी की गई है। प्रत्येक केंद्र में सौ लोगो को बुलाया गया है। आज जिन्होंने शुरू से सबसे ज्यादा सेवा की है उनको आज पहले टीका लगाया जाना है। 10 हज़ार डोज आये है 4 हज़ार आने बाकी है। 14 हज़ार फ्रंट लाइन के बर्कर्स का रजिस्ट्रेशन हुआ है। एक सप्ताह के भीतर पहले इनको लगाया जाएगा। वैक्सीन को लेकर अफवाह उड़ाई जा रही है। इसमे डरने की कोई बात नही है। आम जनता को जब लगाया जाएगा तब हम जागरूकता अभियान भी चलाएंगे
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी
बिलासपुरOctober 30, 2026बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिलावट पर लगाम लगाने के लिए चार फर्मों का निरीक्षण, बेसन-बूंदी लड्डू और गुलाब जामुन मिक्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने
बिलासपुरOctober 30, 2026स्वच्छ बिलासपुर की सोच को मिला सम्मान, “हमर बिलासपुर” सोशल मीडिया पर जनभागीदारी की अनूठी पहल,‘स्वच्छ बिलासपुर, आपकी बात’ अभियान में गूंजे जनसुझाव, अमर अग्रवाल ने उत्कृष्ट आइडिया देने वालों को किया सम्मानित,हमर बिलासपुर ग्रुप में शामिल सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं का किया सम्मान*

