(वायरलेस न्यूज़ रायगढ़)
रायगढ़ जिला बैटमिटंन संघ व चक्रधर क्लब के संयुक्त तत्वधान में जिला स्तरीय बैटमिटंन प्रतियोगिता ओपन टुर्नामेंट का आयोजन किया गया है। चक्रधर क्लब में गुरूवार से शुरू हुई इस बैटमिटंन प्रतियोगिता में 52 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया है, जो अपना हर मैच को जीतने के लिए भरपूर प्रयास कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता का फायनल मैच 17 जनवरी को खेला जाएगा।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अडंर 11, 13, 15, 17, 19 वर्ष के 52 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया है। इसमें हर खिलाड़ी फायनल तक पहुंचने और विजेता बनने के लिए हर मैच में अपना बेहतर खेल प्रदर्शन दिखा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस टुर्नामेंट में नेशनल खेल चुके खिलाड़ी भी शामिल हैं।
इसमें अमान खान, साईं आदित्य, रूद्र यादव, अनुभव अग्रवाल, आयुष थवाईत शामिल हैं। इसके अलावा उभरते खिलाडिय़ों में अहन राठिया, रिंकी पटेल, मेघा राठिया सहित अन्य जुनियर खिलाड़ी मैच में अपने खेल का हुनर दिखा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी खिलाड़ी विभिन्न क्लब में अभ्यासरत हैं। इस ओपन टुर्नांमेंट का फायनल 17 जनवरी को खेला जाएगा। जिला बैटमिटंन संघ के अकरम खान ने बताया कि हमारी कोशिश रहेगी कि हर दो माह में इस तरह का टुर्नांमेंट हो, ताकि यहां के खिलाड़ी अपने जिले का नाम रोशन कर सके। इसके अलावा उन्होंने बताया कि कोरोना काल के कारण राज्य स्तर का मैच अभी नहीं हो रहा है, पर पिछले दिनों हुए बैठक में कोरोना काल के बाद उच्च स्तर पर टुर्नांमेंट कराने का विचार चल रहा है। इस टुर्नांमेंट को सफल बनाने में अकरम खान के साथ सहायक कोच पी वैंकट सुब्रमन्यम काफी प्रयास कर रहे हैं.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए इंदौर से बिलासपुर तक निकली भव्य अभियान यात्रा का 18 सितंबर को राजयोग भवन में होगा ऐतिहासिक समापन
बिलासपुरSeptember 17, 2026अनहाइजीनिक तरीके से खाद्य पदार्थ बनाने पर सुरेश कॉफी हाउस सकरी का लाइसेंस निलंबित
राष्ट्रीयSeptember 16, 2026झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 13 साल बाद आया बड़ा फैसला, नंदकुमार पटेल , विद्याचरण शुक्ला और महेंद्र कर्मा समेत कई नेताओं की हुई थी हत्या
अपराधSeptember 14, 2026बेलपहाड़ स्टेशन पर 8 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारआरपीएफ की ऑपरेशन नारकोस के तहत कार्रवाई, चार लाख रुपये का गांजा बरामद

