बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) मंगलवार को रेल सुरक्षा बल बिलासपुर जोन के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने बिलासपुर रेल्वे स्टेशन और उसलापुर रेल्वे स्टेशन में औचक निरीक्षण कर रेल्वे कर्मचारियों से मिल कर उनकी समस्याओं से रूबरू होकर ट्रेन से ही उसलापुर पहुँच गए वहाँ पर भी आरपीएफ़ को रिचार्ज किया ।

इस संबंध में रेल सुरक्षा बल पोस्ट बिलासपुर प्रभारी निरीक्षक भास्कर सोनी ने बताया कि आज मंगलवार दोपहर दिनांक 24 मई को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर श्री ऋषि कुमार शुक्ला के द्वारा रेलवे स्टेशन बिलासपुर में सरप्राइस विजिट कर चेकिंग किया गया ।

जिस दौरान उनके द्वारा स्टेशन प्लेटफार्म ,वेटिंग हॉल तथा नवनिर्मित गेट नंबर 1 का मुआयना किया गया तथा प्रभारी निरीक्षक भास्कर सोनी को उचित दिशा- निर्देश दिया । उसके बाद स्टेशन में सफाई कर्मचारी तथा कुलियों से वार्ता किया उन्हें मानव तस्करी तथा महिलाओं/ बच्चों से संबंधित अपराध और यात्री सामानों की चोरी के संबंध में जागरूक किया उसके बाद अचानक प्लेटफार्म नंबर 06 पर खड़ी गाड़ी संख्या 18234 से चेकिंग करते हुए बिलासपुर से उसलापुर पहुंचे और वहां भी स्टेशन का गस्त करके कुलियों से मीटिंग किया तथा रेलवे सुरक्षा बल उसलापुर के अधिकारियों और जवानों को ड्यूटी संबंधी उचित दिशा निर्देश भी दिए।

Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

