पैतालीस हजार के अवैध गांजे के साथ ओड़िसा के दो युवक रेसुब एवं जीआरपी की टीम के हत्थे चढ़े बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज़) रेल सुरक्षा बल और जीआरपी बिलासपुर की सँयुक्त टीम ने गस्त के दौरान प्लेटफार्म नंबर एक मे दो संदिग्ध लोगों से दो पिट्ठु बैग से हजारों का मादक पदार्थ गांजा बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है । इस संबन्ध में रेल सुरक्षा बल की विशेष टीम के उपनिरीक्षक ए के बिंद ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ए एन सिन्हा के कुशल दिशा निर्देश में सीआईबी शाखा बिलासपुर टीम और बिलासपुर जीआरपी की टीम स्टेशन में नियमित गस्त कर रही थी टीम की ने चाइल्ड लाइन के सामने दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था मे दो पिट्ठु बैग के साथ पकड़ा । और जब उनकी तलाशी ली तो उनके बैग में विभिन्न साइज के पैकेट मिले जिनमे अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल नो किलो कीमत 45000 रपए को ओड़िसा के नदनकिशोर पिता सीताराम 23 वर्ष,टूरिड्यूल थाना कंधमाल जिला बोध ओड़िसा,समीर डिगाल ,वल्द बुड़ु डिगाल उम्र 30 वर्ष निवासी बौऊपोगा थाना गोछापोड़ा जिला कंधमाल ओड़िसा को गिरफ्तार करने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ जीआरपी बिलासपुर में अपराध क्रमांक 35/2022धारा 20 बी एनडीपीसी एक्ट दिनांक 8/06/2022 जीआरपी के द्वारा विवेचना की जा रही है। दोनों टीम की सँयुक्त कार्यवाही से अवैध गांजा का व्यापार करने वाले तस्करों में हड़कंप मच गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अपराधOctober 26, 2026रेल संपत्ति चोरी के पुराने मामलों में आरपीएफ दुर्ग की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में किया पेश, एक वर्ष में वारंट के तहत 32 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
खेल जगतOctober 26, 2026पिपरतराई में अंतर महाविद्यालयीन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, 10 किमी दौड़ में धावकों ने दिखाया दमखम
बिलासपुरOctober 26, 2026प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अमर्यादित बयान के विरोध में भाजपा का हल्लाबोल बिलासपुर में खरगे का पुतला दहन , भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन, राजनीतिक संवाद में मर्यादा और शालीनता बनाए रखने की मांग
बिलासपुरOctober 26, 2026धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं होगी : कलेक्टर संजय अग्रवाल, राइस मिलर्स की बैठक में चावल जमा की प्रगति और धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा

