जशपुर ।(सुनीता गुप्ता वायरलेस न्यूज़) बड़ी खबर ।जशपुर जिला मुख्यालय से आ रही है।थोड़ी देर पहले यहाँ के बाजार डाँड़ में कथित रूप से गोमांस बेच रहे के युवको के रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगो ने जमकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया है। मौके पर पूलिस के अधिकारी और पूलिस बल भी पहुंच गई है।

जानकारी के मूताबिक गुरुवार शाम को जशपुर बाजार डाँड़ के एक दुकान में तीन युवकों को किसी ने मांस बेचते देख लिया, फिर यह बात फैल गयी कि यह गौमांस है। देखतेही देखते वहाँ पर कई लोग इकट्ठे हो गए और हंगामा शुरू हो गया।हंगामा इतना बढ़ गया कि मौके पर पूलिस को आना पड़ा। पुलिस ने जैसे तैसे तीनो युवको को अपने कब्जे में ले लिया और तीनो को थाना ले आया गया लेकिन बात यहां खत्म नही हुई ।बताया जा रहा है कि इसके बाद बवाल और बढ़ गया ।
लोग ज्यादा संख्या में जमा होने लगे और बाजार डाँड़ में तोड़ फोड़ शुरू कर दिया है ।लगभग 4से 5 दुकानों को पूरी तरह तोड़ फोड़ किये जाने की खबर है। हालांकि पुलिस ने अभीतक यह कंफर्म नहीं किया है कि कथित मांस किस जानवर का है।
मौके पर एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय ,एसडीओपी राजेन्द्र परिहार सहित पुलिस थाना कोतवाली की टीम पहुँची हुयी है। एसडीओपी ने बताया कि लोगों को समझाईश दी जा रही है।तीनो युवको को हिरासात में ले लिया गया है ।आगे की कार्रवाई जरी है।कुछ दुकानों में तोड़ फोड़ की गई है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अपराधOctober 26, 2026रेल संपत्ति चोरी के पुराने मामलों में आरपीएफ दुर्ग की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में किया पेश, एक वर्ष में वारंट के तहत 32 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
खेल जगतOctober 26, 2026पिपरतराई में अंतर महाविद्यालयीन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, 10 किमी दौड़ में धावकों ने दिखाया दमखम
बिलासपुरOctober 26, 2026प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अमर्यादित बयान के विरोध में भाजपा का हल्लाबोल बिलासपुर में खरगे का पुतला दहन , भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन, राजनीतिक संवाद में मर्यादा और शालीनता बनाए रखने की मांग
बिलासपुरOctober 26, 2026धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं होगी : कलेक्टर संजय अग्रवाल, राइस मिलर्स की बैठक में चावल जमा की प्रगति और धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा

