बरौद काॅलरी :(वायरलेस न्यूज़) एसईसीएल जामपाली खुली खदान के वरिष्ठ वित्त प्रबन्धक एल के मीणा का डब्लूसीएल स्थानातंरण होने पर शनिवार को सम्मानित कर विदाई दी गई। जामपाली उपक्षेत्र कार्यालय में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि उपक्षेत्रीय प्रबन्धक अजय कुमार चौबे ने कहा सेवा काल में स्थानातंरण होना एक प्रक्रिया है और अधिकारी संवर्ग का तबादला नियामानुसार होता रहता है किन्तु सेवा एवं पदस्थापना के समय काल में जो सकरात्मक कार्य करते हैं उनका प्रशंसा सदैव होता है उन्होने श्री मीणा की अग्रिम भविष्य की उज्जवलता की कामना किया। समारोह को खान प्रबन्धक यू एन झा, उत्पादन प्रभारी डी के अहिरवार, कार्मिक प्रबन्धक एल एन चन्द्रा ने भी सम्बोधित किया। समारोह में उक्षेप्र ए के चौबे ने विक्त प्रबन्धक श्री मीणा को बुके, शाॅल, श्रीफल सहित अन्य उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। विदाई समारोह में संप्रेषण अधिकारी अमित कुमार लाम्बा, खान सुरक्षा विभाग के ओ एम मुकेश कुमार मंडल, श्रमिक नेता संतोष कुमार लहरे, रविकान्त मनहर, विक्त विभाग सहायक नोमेश कुमार डनसेना, ललित कुमार महंत, अजय कुमार, श्रीमति तारा साहू, रविन्द्र लाल साहू, योगेश कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। समारोह का संचालन एम के मंडल ने किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 27, 2026दीपावली पर मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की नजर, तीन प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के सैंपल लिए मावा, कुंदा, बेसन लड्डू और काजू कतली की होगी जांच, रिपोर्ट आने के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई
बिलासपुरOctober 27, 2026तूफान की आशंका पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने कहा—हर परिस्थिति से निपटने की तैयारी रखें 28–29 अक्टूबर को तेज हवाओं की संभावना; चौबीसों घंटे सक्रिय रहेंगे कंट्रोल रूम, अस्पताल और राहत-बचाव दल भी अलर्ट
अपराधOctober 26, 2026रेल संपत्ति चोरी के पुराने मामलों में आरपीएफ दुर्ग की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में किया पेश, एक वर्ष में वारंट के तहत 32 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
खेल जगतOctober 26, 2026पिपरतराई में अंतर महाविद्यालयीन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, 10 किमी दौड़ में धावकों ने दिखाया दमखम

