🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेल सुरक्षा बल रायपुर की विशेष टीम ने दबिश देकर 14 किलो गांजा ले जाते तस्कर को धर दबोचा रेल से रीवा बेचने ले जा रहा था आरोपी कानपुर का

On: June 12, 2022 6:16 PM

ऑपरेशन नारकोस………..

रायपुर । (वायरलेस न्यूज़) रविवार को मुखबिर की पुख्ता सूचना पर रेसुब रायपुर की विशेष टीम ने ऑपरेशन नारकोस के तहत हजारो रुपये का 14 किलो से अधिक मादक पदार्थ गांजा एक तस्कर से बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। इस संबंध में रेल सुरक्षा बल रायपुर पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक मनोरंजन मुखर्जी ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त (आईजी) ए एन सिन्हा के निर्देशन में एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त संजय गुप्ता के मार्गदर्शन में दिनाँक 12.6.22 को समय 2:00 बजे ऑपरेशन नारकोस अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर के निरीक्षक एम के मुखर्जी, निरीक्षक एम पात्रा, अपराध गुप्तचर शाखा रायपुर और मंडल टास्क टीम प्रभारी उप निरीक्षक सनातन थानापति, उप निरीक्षक ए जेड चौधरी, स उपनि , एल के यादव, सउपनि डी के सिंह ,और प्रआ व्ही सी बंजारे, आ. देवेश सिंह, की सयुंक्त टीम के साथ मुखबिर सूचना के हुलिया का व्यक्ति सघन चेकिंग के दौरन रेलवे स्टेशन रायपुर के टिकट बुकिंग ऑफिस के बगल में एटीएम के पास एक व्यक्ति को एक कत्था रंग का चेक ट्रॉली बैग के साथ पकड़ा गया पुछने पर अपना नाम पता-राजा सिंह, पिता- स्व राम प्रकाश उम्र 49, वर्ष निवासी ग्राम चतुरी पुरवा, भरटौली कानपुर देहात, थाना मूसानगर, जिला कानपुर देहात (उ. प्र.) बताया ट्रॉली बैग में 03 पैकेट मादक पदार्थ गांजा जिसका कुल वजन 14 किलो 300 ग्राम जिसकी अनुमानित कीमत रू. 71500/- (रु. ईकहत्तर हज़ार पांच सौ रुपए) के साथ एनडीपीएस के तहत विधिवत कार्यवाही कर गिरफतार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद गांजा को रेल मार्ग से रीवा बेचने के लिये जाने वाला था।
कार्यवाही में पकड़े गये उक्त आरोपी को जप्तशुदा मादक पदार्थ गांजा के साथ शासकीय रेल पुलिस रायपुर को सुपुर्द किये जिस पर शासकीय रेल पुलिस रायपुर द्वारा अपराध क्रंमाक 43/22 दिनांक 12.06.22 धारा 20 बी NDPS Act का मामला दर्ज किया गया। रेल सुरक्षा बल रायपुर की विशेष टीम की कार्यवाही से गांजा तस्करों में हड़कंप मच गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment