रायगढ। (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) यात्री ट्रेनों के ठहराव को लेकर आज ओड़िसा के हिमगिरि स्टेशन में आसपास के ग्रामीणों स्थानीय लोगो ने चार घँटे से अधिक रेल रोको आंदोलन कर यातायात ठप्प कर दिया। जिसके कारण कई ट्रेने लेट से रायगढ पहुँची और रेल यात्री इस आंदोलन से हलाकान हुए।

ब्रजराजनगर रेल सुरक्षा बल पोस्ट प्रभारी निरीक्षक पी तिवारी ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि रविवार सुबह आठ बजे से हिमगिरि स्टेशन में पैसेंजर ट्रेनों को नियमित चलाने की मांग को लेकर तीन गांवों कनिका, अकलबिरा,जुमुल बहाल के 200 पुरुष और महिलाओं ने रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया । सुबह के समय हावड़ा रुट की कई यात्री ट्रेनें आती है ।

12130 हावड़ा पुणे आजाद हिंद सुपरफास्ट ट्रेन 8बजकर 30 मिंनट पर हिमगिरि पहुँची गांव के लोगो को समझाइश देने पर ट्रेन को जाने दिया इसी तरह 12834 हावड़ा अहमदाबाद सुपरफास्ट ट्रेन 8 बजकर 50 मिंनट पर हिमगिरि पहुँची इस ट्रेन को भी समझाईश देकर खाना दिया दोनों ट्रेनों के यात्रियों खाना किया गया फिर ट्रेक पर बैठ गए। इस बीच करीब 9 पचास बजे पूरी वलसाड को तीन घण्ठे रोक कर रखा गए इस भीषण गर्मी यात्रियों को भी हलाकान होना पड़ा करीब 200 के आसपास इन ग्रामीणों के रेल रोको आंदोलन से कोयला और मालगाड़ियां भी प्रभावित हुई ।झारसुगड़ा गोंदिया ट्रेन को नियमित चलाने और टाटा इतवारी एक्सप्रेस को हिमगिरि में ठहराव देने की अपनी दोनों मांग रेल्वे के आला अधिकारियों ने मांग पूरी करने के ठोस आश्वासन मिलने पर दोपहर 12 बजकर तीस मिनट पर रेल रोको आंदोलन समाप्त कर दिया और आंदोलन खत्म होने पर रेल्वे प्रशासन ने राहत की सांस ली चार घँटे बाद रेल परिचालन शुरू हो सका ट्रेनों की आवाजाही ठप्प रहने से रेल्वे के पूछताछ केंद्र रायगढ में यात्री ट्रेनों को लेटलतीफी को लेकर भी परेशान और हैरान थे हर कोई अपने गंतव्य तक जाने के लिए ट्रेनों के इंतजार में प्लेटफार्म में खड़े रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने रेल सुरक्षा बल के सहायक मण्डल सुरक्षा आयुक्त रवि रोनल्ड जेम्स के नेतृव में बिलासपुर, रायगढ, ब्रजराजनगर के रेसुब बल और ब्रजराजनगर के जीआरपी के अधिकारी कर्मचारी मोर्चा और सुरक्षा की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे थे पूरे स्टेशन को छावनी में तब्दील कर दिया था। वही लोकल स्तर से सुंदरगढ़ और हिमगिरि के थानों से डीएसपी मधुलिका मिश्रा अपने 58 अधिकारियो और कर्मचारियों के साथ डटी रही । स्थानीय तहसीलदार भी उपस्थित थे। रेल्वे स्टेशन मास्टर हिमगिरि के लिखित आवेदन पर ब्रजराजनगर रेल सुरक्षा बल पोस्ट में रेल रोको आंदोलन में शामिल 15 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराध क्रमांक 241 /2022 रेल अधिनियम की धारा 174 (अ) ,147,146,145 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

