● लड़की के पिता चक्रधरनगर थाने में दर्ज कराये युवक द्वारा लड़की का विडियो वायरल करने की रिपोर्ट….
● #चक्रधरनगर पुलिस आरोपी को ओडिशा से की गिरफ्तार, आरोपी को पोक्सो एक्ट, यौन उत्पीड़न में भेजा गया रिमांड….
*रायगढ़* । कल दिनांक 10.06.2022 को थाना चक्रधरनगर में नाबालिग बालिका के पिता द्वारा उसकी लड़की के सोशल मीडिया फ्रेंड द्वारा लड़की के अश्लील विडियो वायरल किये जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया । मामला संवेदनशील होने से उप निरीक्षक दिनेश बहिदार द्वारा पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया । नगर पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा द्वारा उप निरीक्षक बहिदार को वैधानिक धाराओं पर आरोपी युवक के विरूद्ध एफआईआर कर उसके वर्तमान पते की जानकारी लेकर तत्काल आरोपी गिरफ्तारी के लिये टीम रवाना करने का निर्देश दिया गया । आरोपी के चांटीपाली ओडिशा के होने की जानकारी पर रात में ही पुलिस टीम ओडिशा रवाना हुई, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रेंगाली, झारसुगुडा पर कई स्थानों पर दबिश दिया गया जिसके बाद आरोपी युवक अमित बगवर्ती (19 साल) को स्थानीय पुलिस के सहयोग से चौकी कोडेकेला क्षेत्र से हिरासत में लेकर थाना चक्रधरनगर लाया गया, आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार किया है जिसे आज यौन उत्पीड़न व पोक्सो एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । घटना के संबंध में पीड़िता के पिता रिपोर्टकर्ता बताया कि उसकी लड़की कक्षा 10 वी में पढ़ती है, ऑनलाइन पढ़ाई के समय एक अंजान नम्बर पर उसका बातचीत होने लगा, लड़का अपना नाम अमित बगवर्ती ग्राम चांटीपाली ओडिसा का रहने वाला बताया था । लड़की बताई कि लड़का प्यार का इजहार कर उसके साथ व्हाटसअप चैटिंग, विडियो कॉल कर बातें करता था । 20-25 दिन पहले लड़की लड़के से बात करना बंद कर दी थी, लड़के ने दिनांक 02.06. 2022 को लड़की का अंतरंग विडियो वाट्स्ऐप पर वायरल कर दिया जो लड़की और गांव के कुछ लोगों के पास पहुंचा । लड़की बताई कि वह विडियो व्हाटसअप चैट के दौरान उसके बिना जानकारी के अमित बगवर्ती बनाया है । रिपोर्टकर्ता के लिखित आवेदन पर मोबाइल नंबर 781508XXXX के धारक अमित बगवर्ती के विरूद्ध यौन उत्पीड़न एवं पोक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस टीम द्वारा आरोपी अमित बगवर्ती (19 साल) निवासी चांटीपाली थाना रेंगाली जिला झारसुगड़ा ओडिसा को उसके मूल निवास से हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया जिसने अपराध स्वीकार किया है, आरोपी को आज यौन उत्पीड़न, पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । नगर पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना चक्रधरनगर के उप निरीक्षक दिनेश बहिदार, सहायक उप निरीक्षक महिपाल सिंह, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, आरक्षक श्वेत कुमार बारीक, विक्रांत भगत, महिला आरक्षक कस्तूरी राठिया एवं रेंगली/चौकी कोडेकेला स्थानीय पुलिस की अहम भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

