कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक
जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेलकूद प्रतियोगिता मल्टीपरपज ग्राउंड पेंड्रा में होगी आयोजित
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (वायरलेस न्यूज़ 13 जून 2022) कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कलेक्टोरेट परिसर के अरपा सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक ली है। कलेक्टर द्वारा बैठक में पीएमओ पोर्टल, मुख्यमंत्री जनशिकायत, कलेक्टर जन चौपाल तथा विभिन्न विभागों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली गई तथा लंबित शिकायतों का जल्द से जल्द निराकरण किए जाने के निर्देश दिए गए।

राजीव युवा मितान क्लब के तहत जिले में चल रहे ग्रीष्मकालीन खेलकूद प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन 14 और 15 जून को मल्टीपरपज स्कूल ग्राउंड पेंड्रा मे होगा। बैठक में बताया गया कि जिला प्रशासन द्वारा गौरेला विकासखंड के ईको हिल रिसॉर्ट कबीर चबूतरा में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध साहित्यकार पंडित माधवराव सप्रे की 151वीं जयंती के अवसर पर 18 और 19 जून को दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

महोत्सव में चार वैचारिक सत्र, कविता पाठ एवं कबीर गायन और भ्रमण होगा। इस आयोजन में साहित्य-पत्रकारिता और संस्कृति के 20 से अधिक विद्वानों की सहभागिता होगी। बैठक मे कलेक्टर ने ग्राम पंचायतो के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियो को जिले के किसानो को धान के बदले अन्य फसल लेने के लिए प्रोत्साहित करने कहा। उन्होंने जन समस्या निवारण शिविर के लंबित आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने गोधन न्याय योजना के व्यवस्थित संचालन के लिए पंचायत तथा कृषि विभाग को गौठानों का नियमित निरीक्षण करने तथा विभिन्न गौठानों में प्रस्तावित मल्टी एक्टिविटी कार्यों पर जोर देने कहा। कलेक्टर ने 16 जून से होने वाले शाला प्रवेशोत्सव के तहत प्रथम सप्ताह में बच्चों को किताब एवं गणवेश वितरित करने कहा तथा पंचायतों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को शाला प्रवेश उत्सव में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने केे निर्देश दिए। उन्होंने जिले में राजीव युवा मितान क्लब के तहत चल रहे ग्रीष्मकालीन खेलकूद प्रतियोगिता की जानकारी ली। इसके साथ ही बैठक में नामांतरण, बंटवारा, मुआवजा भुगतान, पेंशन भुगतान, अवैध कब्जा हटाने, जल जीवन मिशन, सौर सुजला योजना, गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बी.सी. एक्का, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा, परियोजना निदेशक जिला पंचायत श्री आर.के. खूंटे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मरवाही श्री देव सिंह उइके सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 28, 2026एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान गेवरा में मानव शृंखला से गूँजा ‘’सत्यनिष्ठा से समृद्धि” का संदेश
बिलासपुरOctober 28, 2026आज का युवा अपनी प्रतिभा, नवाचार और संकल्प के साथ देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: अमर अग्रवाल विधायक,विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : युवा संवाद
छत्तीसगढ़October 28, 2026रिश्वतखोरी के मामलों में राजस्व विभाग टॉप पर, स्कूल शिक्षा दूसरे नंबर पर,ACB-EOW के आंकड़ों में खुलासा, पांच साल में 154 ट्रैप प्रकरणों में 193 अधिकारी-कर्मचारी पकड़े गए; 51.67 लाख रुपये से अधिक की रिश्वत राशि,एसईसीएल, आबकारी,एनटीपीसी और परिवहन विभाग में रिश्वत नहीं
बिलासपुरOctober 27, 2026दीपावली पर मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की नजर, तीन प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के सैंपल लिए मावा, कुंदा, बेसन लड्डू और काजू कतली की होगी जांच, रिपोर्ट आने के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई

