🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

तीन माह से प्रदेश में 50 -100 के स्टाम्प नदारद अनेकों संदेह पैदा करता है-पूर्व वित्त मंत्री अमर अग्रवाल

On: June 13, 2022 4:49 PM


बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) – पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने 50 एवं 100 रूपये के स्टाम्प उपलब्ध नहीं होने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लगभग 3 माह से 50 एवं 100 रूपये के रूपये के स्टाम्प उपलब्ध न होना संदेह पैदा करता है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि 10 एवं 20 रूपये के स्टाम्प जब उपलब्ध हैं तो 50 एवं 100 रूपये के स्टाम्प न मिलने के कारण आम जनों के महत्वपूर्ण काम रूक गए हैं जिससे लोग परेशान हैं भटक रहे हैं लेकिन शासन प्रशासन को इसकी कोई जानकारी न होना संदेह पैदा करता है। सरकार को तो नुकसान हो ही रहा है, क्योंकि स्टाम्प का शुल्क सरकार को प्राप्त होता है।

श्री अग्रवाल ने 50 एवं 100 रूपये के स्टाम्प तत्काल स्टाम्प वैंडरों को उपलब्ध कराने की मांग प्रशासन से की है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment