🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जननेता रोशनलाल अग्रवाल की जयंती पर 20 जून को रक्तदान शिविर

On: June 13, 2022 6:36 PM

समर्थकों, प्रशंसकों एवं आमजनों से अपील, भारी संख्या में करें रक्तदान: गौतम अग्रवाल

ह्यूमन शोशल फाऊंडेशन आल इंडिया ब्लड हैल्प लाईन एवं रक्तवीर परिवार रायगढ़ के तत्वाधान मे होगा रक्तदान शिविर

रायगढ़। (वायरलेस न्यूज़) लोकप्रिय पूर्व विधायक व जननेता स्व. रोशनलाल अग्रवाल की जयंती के उपलक्ष्य में रायगढ़ रक्तवीर परिवार द्वारा 20 जून 2022 को प्रातः 9.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक अग्रोहा भवन, गौरीशंकर मंदिर चौक रायगढ़ में सुनिश्चित हुआ है।

उक्ताशय की जानकारी रायगढ़ रक्तवीर परिवार के सक्रिय सदस्य एवं जननेता रोशनलाल अग्रवाल के सुपुत्र गौतम अग्रवाल ने दी है।

सक्रिय युवा रक्तवीर गौतम अग्रवाल नेे अपील करते हुए बताया कि पिछले वर्ष की भाति इस वर्ष भी रायगढ़ रक्तवीर परिवार द्वारा पूर्व विधायक जननेता स्व. रोशनलाल अग्रवाल जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में रक्तदान के महत्व व उसकी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए भारी संख्या में रक्तदान करने 20 जून 2022 को अग्रोहा भवन, गौरीशंकर मंदिर चौक रायगढ़ पहुंचे। आगे उन्होंने बताया कि स्वईच्छा से रक्तदान कर किसी का जीवन बचाने के साथ ही जन चेतना का कार्य करने का अवसर है। हमारे पूर्व विधायक जननेता रोशनलाल अग्रवाल द्वारा सदैव स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना सहित रक्तदान करने की प्रेरणा देते थे। उनकी स्मरण करते हुए जन्म जयंती पर रक्तदान का कार्यक्रम करके सच्ची पुष्पांजलि अर्पित किया जा रहा है।

गौतम अग्रवाल ने भारी मन से कहा कि आपके द्वारा किये गये रक्तदान से तीन लोगों को नया जीवन दान मिलेगा। हम सब जानते है कि रक्त किसी कृत्रिम तरीकों से नही बनाया जा सकता है यह सिर्फ हमारे शरीर से ही रक्तदान करने से उपलब्घ होता है , किसी को नवजीवन देकर जो आत्मिक आनन्द मिलता है, उसका न तो कोई मूल्य आंका जा सकता है नही उसे शब्दों में व्यक्त किया जा सकता है। अगामी 20 जुन को होने वाले रक्तदान शिविर में पूरे जिले से रक्तवीर रायगढ़ आकर रक्तदान करेंगे। जिसमें चंद्रपुर, सरिया, घरघोड़ा, तमनार, सूपा, किरोड़ीमल नगर, खरसिया, बरमकेला, पुसौर, कोडातराई आदि क्षेत्र से शामिल होंगे।

गौतम अग्रवाल ने आमजनों, समर्थकों व प्रशंसकों से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी सुहागिन को विधवा होने से बचा सकता है। किसी वृद्ध माता-पिता को बेसहारा होने से बचा सकता है। किसी का खिलता यौवन असमय किसी काल कलवित होने से बच जायेगा। आप सब आने वाली नई पीढ़ी के लिए हमेशा उदाहरण एवं प्रेरणा के स्रोत बन सकते हो। अतएव आइए हम सब मिलकर भारी संख्या में रक्तदान करें।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment