रायगढ़, (वायरलेस न्यूज़) 13 जून 2022/ कलेक्टर श्री भीम सिंह के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायगढ़ डॉ.एस.एन.केशरी के मार्गदर्शन में 14 जून विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर इच्छुक हितग्राहियों का ब्लड गु्रप जांच एवं रक्तदान हेतु शिविर का आयोजन कलेक्ट्रेट के सृजन सभा कक्ष में समय प्रात: 9:00 बजे से रेडक्रॉस सोसाइटी रायगढ़ के सहयोग से किया जा रहा है।

जो हितग्राही अधिक बार रक्तदान किया हो उन्हें सम्मानित कर पुरुस्कृत किया जायेगा। जनसामान्य से अपील की गयी है कि रक्त ग्रुप की जांच कराकर रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में आकर सहयोग प्रदान करें। जिससे आपातकालीन स्थिति पर गंभीर मरीजों की जान बचायी जा सकें तथा समस्त सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ब्लडगु्रप की जांच की जायेगी।

Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 16, 2026देशभक्ति से जुड़ी हर चीज का विरोध करना कांग्रेस की नीति: भाजयुमो
बिलासपुरAugust 16, 2026प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के हाथों से 14 न्यायिक कर्मचारियों एवं परिवार के बच्चों को “न्यायिक गौरव सम्मान” से सम्मानित किया
बिलासपुरAugust 16, 2026चोरभट्टी कला मिडिल स्कूल में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया
बिलासपुरAugust 16, 2026रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं सेवा भावना के साथ सम्पन्न

