रायगढ। (वायरलेस न्यूज़) घरघोड़ा।बरौद कालरी मृदुभाषी मिलन सरिता के धनी डी. राम वरिष्ठ प्रबंधक (खनन) जो कि गत आठ वर्षों से रायगढ़ एसईसीएल के अंतर्गत बरौद उपक्षेत्र में पदस्थापना के दौरान पदोन्नति होने पर जिनका स्थानांतरण मध्यप्रदेश के सिंगरौली कोयला परिक्षेत्र में होने पर बरौद उपक्षेत्र के भू-राजस्व विभाग के कोयला कर्मचारियों के द्वारा जिन्हें शाल श्रीफल भेंट कर विदाई दी गई साऊथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस इंटक के क्षेत्रीय महामंत्री, भू-राजस्व विभाग में पदस्थ गनपत चौहान, व्ही.के.एस. ठाकुर, कुमारी त्रिवेणी यादव, श्रीमती सुखमोती चौहान, कार्यालय अधीक्षक एम.के. मोदी तथा अन्य लिपिको की उपस्थिति में डी. राम साहब के ई-6 में पदोन्नति होने व सिंगरौली पोस्टिंग होने पर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई भू-राजस्व विभाग के गनपत चौहान ने बतलाया कि डी. राम जून 2014 में रायगढ़ में आए और 2015 में वरिष्ठ प्रबंधक (खनन) के पद पर रहते हुए भू-राजस्व वन एवं पर्यावरण विभाग में नोडल अधिकारी के रूप में छः वर्षो तक बरौद, बिजारी व बरौद उपक्षेत्र के विस्तार परियोजना के लिए बड़ी कुशलता पूर्वक भूमि अधिग्रहण और आश्रितों को नौकरी मुआवजा का कार्य बड़ी द्रुत गति से जारी रही जिनके कार्यकाल में 166 नौकरी का निराकरण हुआ जिसके अंतर्गत 92 कृषक पुत्रों को नौकरी और 74 लोगों को नौकरी के बदले मुआवजा दी गई जो कि एक बड़ी उपलब्धि रही बरौद विस्तार के लिए 238.337 हेक्टेयर वन भूमि स्टेजवन के लिए वन पर्यावरण विभाग मंत्रालय दिल्ली को जिसके स्वीकृति के लिए भेजा गया है। जिसका निरीक्षण भी हो चुका है आने वाले समय में
बरौद दस मिलियन टन उत्पादित उपक्षेत्र होगा।
गनपत चौहान बतलाते हैं कि डी. राम ग्रामीणों की समस्याओं को समाधान करने में उनकी मृदुभाषी मिलन सरिता से बड़ी से बड़ी समस्याएं सुलझा ली जाती थी उनकी अनुपस्थिति ग्रामीणो व भू-राजस्व विभाग को हमेशा खलती रहेगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 29, 2026त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की कार्रवाई, मौसाजी स्वीट्स से पेड़ा और काजू कतली के नमूने जांच के लिए भेजा अस्वच्छ माहौल में बन रहा था बतासा, 418 किलो माल नष्ट; निर्माण फर्म सीलबंद
छत्तीसगढ़October 28, 2026एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान गेवरा में मानव शृंखला से गूँजा ‘’सत्यनिष्ठा से समृद्धि” का संदेश
बिलासपुरOctober 28, 2026आज का युवा अपनी प्रतिभा, नवाचार और संकल्प के साथ देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: अमर अग्रवाल विधायक,विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : युवा संवाद
छत्तीसगढ़October 28, 2026रिश्वतखोरी के मामलों में राजस्व विभाग टॉप पर, स्कूल शिक्षा दूसरे नंबर पर,ACB-EOW के आंकड़ों में खुलासा, पांच साल में 154 ट्रैप प्रकरणों में 193 अधिकारी-कर्मचारी पकड़े गए; 51.67 लाख रुपये से अधिक की रिश्वत राशि,एसईसीएल, आबकारी,एनटीपीसी और परिवहन विभाग में रिश्वत नहीं

