चेंबर ऑफ कामर्स ने सब्जी मंडी में जल भराव का मामला उठाया
रायगढ़ – (वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी के नेतृत्व में रायगढ़ इकाई अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर ने लगातार व्यापारी हित में सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। ज्ञात हो कि रायगढ़ नगर के हृदय स्थल संजय कांपलेक्स सब्जी मंडी प्रांगण में बरसात आते ही व्यापारियों की मुसीबत बढ़ जाती है। यहां हल्की बारिश होने के बाद ही जल भराव हो जाता है तो सोचिए भरी बरसात में यहां का दृश्य कैसा होता होगा। सब्जी मंडी में जल भराव का यह मामला हर वर्ष का रोना हो गया है। नगर निगम की ओर से संजय कांपलेक्स सब्जी मंडी में बरसात के पानी का ठहराव को रोकने का प्रयास हर वर्ष असफल साबित हो जाता है। इस बड़ी समस्या को नेताओं को बता बता कर थक चुके सब्जी मंडी के व्यापारियों ने अब छत्तीसगढ चेंबर ऑफ कामर्स से निवेदन किया है। सब्जी मंडी के व्यापारियों ने चेंबर ऑफ कामर्स को एक लेटर दिया है जिसमें सब्जी मंडी प्रांगण में बरसात का पानी जाम हो जानें की बात कही गई है। देखा जाए तो यह मामला व्यापारीयों और आम जनता से जुड़ा है इसलिए चेंबर ऑफ कामर्स रायगढ़ इकाई अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर ने इस मुद्दे को बड़े ही गंभीरता से लेते हुए चेंबर ऑफ कामर्स की टीम के साथ जाकर महापौर जानकी काटजू से
मुलाकात की है और उन्हें व्यपारियो की इस बड़ी समस्या का हल निकालने हेतु आग्रह किया है। संजय कांपलेक्स सब्जी मंडी में बरसात के समय आम जनता को चलना मुश्किल हो जाता है। कहा जाता है सब्जी मंडी के आस पास की बड़ी नालिया है जो सदियों से साफ सफाई को तरस रही है। यहीं करण है की बरसात में नाली जाम हो जाती है जिसके कारण सब्जी मंडी में बरसात का गंदा पानी रुक जाता है जिससे व्यापारियों और आम नागरिकों को काफी परेसानी होती है। इस विषय को लेकर चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज ने महापौर से मुलाकात की है। जिसपर जल्द कार्य किए जानें की बात कही गई है।। चूँकि कुछ ही दिनों में बरसात होने वाली है इसलिए चेंबर ऑफ कामर्स ने पहले ही इस मुद्दे को उठाया है। अब देखना यह है की निगम की टीम कितनी जल्दी इस विषय पर ध्यान देती है। इस दौरान मुख्य रूप से रायगढ़ इकाई अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर संरक्षक गण संजय रतेरिया,संतोष अग्रवाल, गुरमुख दास वलेचा,पुरषोत्तम अग्रवाल प्रदेश सलाहकार रामनिवास मोड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष द्वय बंटी तरलेजा,तरुण अग्रवाल प्रदेश मंत्री द्वय नरेंद्र जुनेजा,अमित रतेरिया ,महामंत्री मनीष उदासी, कोषाध्यक्ष राहुल मोड़ा उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह,प्रदीप गोयल,भरत लाल वलेचा,अजय अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल,सचिव प्रमोद अग्रवाल, मुब्ब्सिर हुसैन,डोलनारायण देवांगन , प्रांजल तमस्कर, इंदर पोपटानी, प्रचार सचिव विमल अग्रवाल , परितोष शुक्ला , उपस्थित रहे हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 16, 2026देशभक्ति से जुड़ी हर चीज का विरोध करना कांग्रेस की नीति: भाजयुमो
बिलासपुरAugust 16, 2026प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के हाथों से 14 न्यायिक कर्मचारियों एवं परिवार के बच्चों को “न्यायिक गौरव सम्मान” से सम्मानित किया
बिलासपुरAugust 16, 2026चोरभट्टी कला मिडिल स्कूल में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया
बिलासपुरAugust 16, 2026रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं सेवा भावना के साथ सम्पन्न

