ओपी चौधरी के साथ भाजपा का हर कार्यकर्ता खड़ा है
रायगढ़ : (वायरलेस न्यूज़) भाजपा प्रदेश मंत्री पूर्व आईएएस यूथ आईकॉन हम सबके लोकप्रिय नेता श्री ओपी चौधरी जी के खिलाफ झूठा मामला दर्ज किए जाने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री शकील अहमद ने छत्तीसगढ़ की

भूपेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहां की कांग्रेसी सरकार बदलापुर की राजनीति कर रही है और सच को सामने लाने वालों के ऊपर दमन करना ही सरकार की पहचान बन गई हैं, क्या राजनीतिक संरक्षण में कोरबा जिले में संगठित कोयला चोरी हो रही है जो भाजपा नेता ओपी चौधरी जी पर एफ आई आर दर्ज किया गया है।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री शकील अहमद ने कहां की जिस जिले में सरकार के मंत्री स्वयं सरकार के अंग कलेक्टर पर भ्रष्टाचार के आरोप खुलेआम लगा रहे हैं जहां खुलेआम कोयला, डीजल चोरी के लिए गैंगवार हो रहा है और जिस जिले में गब्बर टैक्स की चर्चा आम है वहां माफिया राज पर अंकुश कसने के बजाय माफिया और चोरी की पोल खोलने के तरीकों पर यह कांग्रेस की भूपेश सरकार एफ आई आर दर्ज कर सांप बता रही है की माफिया और चोरी के खिलाफ आवाज उठाने वालों को बर्दाश्त नहीं करने वाली है
अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री शकील अहमद ने आगे कहा की यह सरकार जनता के प्रति अपने दायित्व एवं कर्तव्यों का निर्वहन करने की बजाएं पहले दिन से राजनीतिक विरोधियों से बैर दिखा रही है जनता की आवाज उठाने वाले विपक्ष का मुंह बंद करने पुलिस का सहारा ले रही है भाजपा कार्यकर्ताओं पर एफ आई आर का डर दिखा रही है लेकिन भाजपा कार्यकर्ता एफ आई आर से डरने वाले नहीं हैं सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ कल भी आवाज उठाते थे और आगे भी आवाज उठाते रहेंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 16, 2026देशभक्ति से जुड़ी हर चीज का विरोध करना कांग्रेस की नीति: भाजयुमो
बिलासपुरAugust 16, 2026प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के हाथों से 14 न्यायिक कर्मचारियों एवं परिवार के बच्चों को “न्यायिक गौरव सम्मान” से सम्मानित किया
बिलासपुरAugust 16, 2026चोरभट्टी कला मिडिल स्कूल में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया
बिलासपुरAugust 16, 2026रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं सेवा भावना के साथ सम्पन्न

