🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

स्व. जमुना प्रसाद वर्मा की सुपुत्री ने अपने पिता की स्मृति में “शव वाहन” सिंधी समाज को किया दान

On: June 14, 2022 8:34 AM

मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है और मानव की सेवा ही सबसे बड़ा कर्म है

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) ।बिलासपुर सिंधी समाज के समाज सेवा के कार्यों से प्रभावित होकर स्वर्गीय जमुना प्रसाद वर्मा जी की सुपुत्री श्रीमती मीरा श्रीवास्तव ने अपने स्वर्गीय पिता की स्मृति में एक शव वाहन सिंधी समाज को दान में दिया ।

श्रीमती मीरा श्रीवास्तव जी ने कहा की उन्हें सिंधी समाज पर पूरा विश्वास है कि वह जिस भावना से शव वाहन सिंधी समाज को सुपुर्द कर रही हैं, उसका उचित रूप से इस्तेमाल सिंधी समाज के द्वारा सर्व समाज के लिए किया जावेगा ।

इस अवसर पर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत, बिलासपुर के अध्यक्ष पी. एन. बजाज, संरक्षक श्री प्रकाश ग्वालानी, श्री डी.डी. आहूजा, नंदलाल पूरी, राकेश चौधरी, कमल बजाज एवं महिला विंग से श्रीमती विनीता भावनानी श्रीमती गरिमा साहनी एवं श्रीमती राजकुमारी मेहानि उपस्थित थी ।

पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष पी एन बजाज ने शव वाहन दान के लिए श्रीमती मीरा श्रीवास्तव के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इस वाहन का इस्तेमाल उनकी भावनाओं के अनुरूप सर्व समाज के हित मैं किया जाएगा ।

पूजा सिंधी सेंट्रल पंचायत के संरक्षक श्री डी.डी. आहूजा एवं श्री प्रकाश ग्वालानी ने श्रीमती श्रीवास्तव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में काफी कम लोग हैं जो इस प्रकार मुक्त हाथों से दान किया करते हैं और ऐसे लोगों के कारण ही संसार और सामाजिक संस्थाएं चल रही हैं ।

महिला विंग से श्रीमती विनीता भावनानी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस उम्र में श्रीमती श्रीवास्तव ने जो दान करने का जज्बा दिखाया है, वह सचमुच दिल को छू लेने वाला है और इससे समाज के अन्य लोगों को निश्चित रूप से प्रेरणा मिलेगी ।

पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत ने श्रीमती मीरा श्रीवास्तव को शाल श्रीफल देकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया । गाड़ी की खरीदी एवं शव वाहन की बाडी निर्माण में सिंधु चेतना के अध्यक्ष श्री धीरज रोहरा का विशेष सहयोग रहा ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment