किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
महासमुंद- महासमुंद जिले के सरायपाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर का आज सरायपाली के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी विकास पाटले ने निरीक्षण किया . इस दौरान एसडीओपी सरायपाली के साथ नागरिक एकता समिति के अध्यक्ष अमिता आहूजा और सलाहकार डॉ सुधीर भाई भी मौजूद रहे। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली ने वैक्सीनेशन सेंटर में आवश्यक सुविधाओं और टीकाकरण के दौरान बरती जाने वाली सावधानी की जानकारी ली तथा निराकरण के दौरान किस तरह सावधानी बरती जा रही है उसका अवलोकन किया । एसडीओपी श्री पाटले ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली मैं वैक्सीनेशन के के लिए की गई आवश्यक व्यवस्था और सुविधाओं का भी अवलोकन किया . निरीक्षण के दौरान अस्पताल के स्वास्थ्य कार्यकर्ता और कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में तैनात कर्मचारियों ने सावधानीपूर्वक टीकाकरण कार्य चलने की जानकारी दी तथा आवश्यक सावधानियों के साथ फ्रंट लाइन स्वास्थ्य कर्मियों को पहले चरण में टीकाकरण करने की बात कही सरायपाली एसडीओपी विकास पाटले के इस निरीक्षण के दौरान नागरिक एकता समिति के अध्यक्ष अमित सिंह आहूजा , समिति के सलाहकार डॉ सुधीर भाई सहित चिकित्सक गण और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयNovember 4, 202615वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व रेलवे ने बैंड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बिगुल प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे रहा विजेता
राष्ट्रीयNovember 3, 2026बिलासपुर में 15 वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ लगातार चौथी बार बिलासपुर को मिली मेजबानी, 14 टीमों के 200 से अधिक प्रतिभागी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा; उत्कृष्ट टीम को राष्ट्रीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में मिलेगा मौका
बिलासपुरNovember 3, 2026राज्योत्सव में ‘आयुष कल्पवृक्ष’ बना आकर्षण का केंद्र, नारी स्वास्थ्य एवं आयुष योजनाओं की दी जानकारी, 956 मरीजों को मिला निःशुल्क चिकित्सा लाभ
छत्तीसगढ़November 3, 2026मेहनत, अनुभव और कार्यकुशलता का मिला सम्मान, एस.के. बर्मन बने मुख्य अभियंता अब पूरे छत्तीसगढ़ के बांधों की सुरक्षा की संभालेंगे जिम्मेदारी

