रेल सुरक्षा बल ने नागभीड़, वडसा,चंदा फोर्ट स्टेशनों पर यात्रियों को पिलाया ठंडा जल

नागभीड़/ बिलासपुर।( वायरलेस न्यूज) रेल सुरक्षा बल नागभीड़ ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में रेल्वे स्टेशनों में यात्रियों को ठंडा जल पिलाया जा रहा है । यात्री भी रेल सुरक्षा बल के ऐसे जनता से जुड़े काम करने पर रेल सुरक्षा बल को साधुवाद भी दे रहे है। इस संबन्ध में रेलवे सुरक्षा बल नागभीड़ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक पीसी शर्मा ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि 15 जून 22 को आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलव्रे सुरक्षा बल बिलासपुर ए एन सिन्हा एवं वरि मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब नागपुर पंकज चुघ के दिशा निर्देशन में रेल यात्रियों को रेलवे सुरक्षा बल नागभीड़ के बल सदस्यों द्वारा जल सेवा के तहत चंदा फोर्ट रेलवे स्टेशन में ठंडा पेय जल पिलाकर यात्रियों को तृप्त किया । नागभीड़ क्षेत्राधिकार के मुख्य स्टेशनों नागभीड़, वडसा स्टेशनों पर भी यात्रियों को जल सेवा के तहत शीतल जल मुहैया किया जा रहा है। यात्रियों द्वारा इस कार्य की प्रशंसा की जा रही है। इसी तारतम्य में वृक्षा रोपण, रन फ़ॉर यूनिटी, फ्रीडम फाइटर को सम्मानित करने, स्कूली बच्चों को चॉकलेट बाटना, स्वच्छता अभियान, योग को प्रेरित करना आदि कार्यक्रम किया जाना है। यात्रियों ने रेल सुरक्षा बल के इस कार्य की सराहना करते हुए पोस्ट के अधिकारियों कर्मचारियों को साधुवाद दिया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

