सुरेंद्र शर्मा पंचतत्व में विलीन
घरघोड़ा -विधि के विधान के सामने किसी की नहीं चलती जो लिखा है उसे ही स्वीकार करना पड़ता है ,आज नगर के गणमान्य नागरिक श्री सुरेंद्र शर्मा जी पंचतत्व में विलीन हो गए ,उनके जेष्ठ पुत्र धीरेंद्र कुमार शर्मा ने मुखाग्नि दी पूरा नगर एवं क्षेत्र से बहुत संख्या में लोग उनको अंतिम विदाई देने के लिए उनके निवास स्थान पहुंचे वहां से उनकी अंतिम यात्रा संध्या प्रारंभ हुई जो स्मृति वाटिका में पूर्ण हुई, ऐसा लग रहा था पूरा नगर उनको अंतिम दर्शन कर विदाई देने एकत्र हुआ है, स्वर्गीय हरद्वारी शर्मा जी के जेष्ठ पुत्र सुरेंद्र शर्मा अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं कनिष्ठ भाइयों में नरेंद्र शर्मा हरेंद्र शर्मा एवं विनोद शर्मा पुत्र में धीरेंद्र शर्मा नीरज शर्मा एवं शैलेंद्र शर्मा।
प्रारंभ से राजनीतिक पृष्ठभूमि रखने वाले स्वर्गीय सुरेंद्र शर्मा जी के पिताजी स्व हरिद्वारी शर्मा जी घरघोड़ा नगर पंचायत के अध्यक्ष रहे हैं एवं लंबे समय तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं, स्वयं सुरेंद्र शर्मा जी ब्लॉक युवक कांग्रेस कमेटी घरघोड़ा के लंबे समय तक अध्यक्ष रहे, छोटे भाई हरेंद्र शर्मा नगर पंचायत में पार्षद रहे हैं पुत्र वधू श्रीमती कविता शर्मा नगर पंचायत उपाध्यक्ष रही हैं पुत्र नीरज शर्मा वर्तमान में नगर पंचायत के पार्षद है, पूरा परिवार राजनीतिक एवं अन्य माध्यम से नजर की सेवा में प्रारंभ से ही लगा हुआ है इसी कारण पूरा क्षेत्र इस दुख की घड़ी में शर्मा परिवार के साथ खड़ा है,
स्वर्गीय सुरेंद्र शर्मा की कमी कोई पूरा नहीं कर सकता , आज सभी लोगों ने मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की उन्हें अपने श्री चरणों स्थान प्रदान करें मोक्ष प्रदान करें।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

