बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) 17 जून 2022 – छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर क्षेत्र के तिफरा स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय में नगर के जनप्रतिनिधियों एवं विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों के साथ शहर की विद्युत व्यवस्था के संबंध मेें बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

तिफरा स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय में बिलासपुर शहर के महापौर श्री रामशरण यादव, छ.ग.राज्य पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण चैहान, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री प्रमोद नायक एवं नगर के जनप्रतिनिधीगण पहुंचे तथा छत्तीसगढ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल के साथ बिलासपुर शहर की विद्युत व्यवस्था के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
कार्यपालक निदेशक श्री पटेल ने जनप्रतिधियों को विद्युत आपूर्ति अवरोध होने के कारण बताते हुए इस पर विभाग द्वारा की जा रही सुधारात्मक कार्यवाही की जानकारी दी। साथ ही उन्होने बताया कि शांतिनगर में नया 33/11 केव्ही उपकेन्द्र निर्माण हेतु निविदा प्रक्रियाधीन है, जिसका आदेश मुख्यालय स्तर से जारी होने वाला है। शहर पूर्व एवं पश्चिम संभाग के लिये अस्थायी तौर पर अतिरिक्त एक-एक नग विभागीय वाहन उपलब्ध कराया गया है, जो कि तृतीय पाली में संभाग में फ्यूज काॅल के दौरान त्वरित सेवा प्रदान करेगा।
श्री पटेल ने उपस्थित अधिकारियों को सजग रहकर कंपनी द्वारा निर्धारित समस्त जिम्मेदारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने को कहा, ताकि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदाय की जा सके। इस अवसर पर अति.मुख्य अभियंता श्री पी.के.कश्यप, अधीक्षण अभियंता, श्री एस.के.दुबे, श्री वाय.के.मनहर, श्री सी.एम.बाजपेयी, कार्यपालन अभियंता श्री सुरेश जांगडे़, श्री अमर चैधरी, पी.व्ही.एस.राजकुमार एवं नगर के सम्मानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

