● आरोपी घरेलू झगड़े में डंडे से पीटा और पिता को शराब पीकर गिरना बताया, जांच में हुआ खुलासा…. *रायगढ़* । दिनांक 14.06.2022 को सीएसची लैलूंगा में ईलाज के लिए भर्ती कराये गये गोपाल चौहान (उम्र 42 साल) निवासी ग्राम चोरंगा थाना लैलूंगा की दूसरे दिन निधन हो गया । दिनांक 15.06.2022 को थाना लैलूंगा में मृतक के वारिसान मर्ग इंटिमेशन दर्ज कि दिनांक 14/06/2022 को गोपाल चौहान घर से निकला, शराब पीया हुआ था कि शाम को पतरापारा बगुडेगा के बीच गिरा पडा था जिसे उठाकर घर लाये और बेहोश अवस्था में ईलाज के लिए लैलूंगा अस्पताल भर्ती कराये थे, जहां ईलाज के दौरान फौत हो गया है, मृतक शराब पीने का आदि था शराब के नशे से गिरने से ईलाज के दौरान फौत हुआ है, रिपोर्ट पर मर्ग इंटिमेशन दर्जकर जांच में लिया गया । इसी बीच एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा को पुलिस के सहयोगी सूत्रों से जानकारी मिली कि ग्राम चोरंगा में रहने वाले गोपाल चौहान की मृत्यु संदेहास्पद है, गोपाल के घरवाले उसे शराब के नशे में पीकर गिरना बताकर आनन-फानन में उसके अंतिम संस्कार की तैयारी में लगे हैं । सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी द्वारा थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक एन.एस. मरकाम को स्वयं मामले की तस्दीकी का निर्देश दिये । थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर मृतक के वारिसानों से बारीकी से कड़ी पूछताछ किये जिसमें घटना का खुलासा हुआ । मृतक के वारिसान बताये कि मृतक गोपाल चौहान शराब पीने का आदि था, घरेलू सामान को भी बेच कर शराब पीता था और हमेशा घर परिवारवालों को लडाई झगडा कर परेशान करता था । दिनांक 14/06/2022 को भी शराब पीकर घरपरिवार वालों के साथ लडाई झगडा कर परेशान कर रहा था तब हरिशंकर चौहान (मृतक का बेटा) गुस्सा में आकर डण्डा से गोपाल चौहान को मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाया जिसे लैलूंगा अस्पताल में भर्ती कराये थे । दिनांक 16.06.2022 को थाना प्रभारी द्वारा आरोपी हरिशंकर चौहान (उम्र 27 साल) पर हत्या कर साक्ष्य छिपाये जाने का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को हिरासत में लिया गया । आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किया गया है, जिसे गिरफ्तार कर आज रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

