🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही ऑपरेशन मुस्कान के तहत व्यपहृत बालिका को कटघोरा से किया गया बरामद

On: January 18, 2021 5:25 PM

पाली (सुरेंद्र सिंह वायरलेस न्यूज़ ) ऑपरेशन मुस्कान के तहत व्यपहृत बालिका को कटघोरा से किया गया बरामद* *व्यपहरण मामले का आरोपीगण को चैतमा व कटघोरा क्षेत्र से किया गया गिरफ्तार* *पाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही से किया गया व्यपहृता को बरामद* पुलिस अधीक्षक श्रीमान अभिषेक मीणा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन पर जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम व्यपहृत बालक/ बालिकाओं की पतासाजी व बरामदगी के तारतम्य में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कटघोरा तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री रामगोपाल करियारे के नेतृत्व व मार्गदर्शन में थाना पाली से व्यपहृत बालिका बरामद मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना पाली क्षेत्र अंतर्गत का रहने वाला प्रार्थी दिनांक 13, 1, 2021 को थाना आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग बेटी उम्र 17 साल जो दिनांक 11, 1, 2021 को सुबह करीब 11:00 बजे घर से स्कूल के लिए गई थी वापस घर नहीं आने पर आसपास पूछताछ पता तलाश किया गया नहीं मिलने की रिपोर्ट पर थाना पाली में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 14/2021 धारा 363 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा व्यपहृत बालिका की बरामदगी हेतु तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश प्राप्त होने पर थाना पाली पुलिस द्वारा साइबर सेल की मदद से त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रार्थी तथा नाबालिग बालिका के कक्षा सहपाठियों से पूछताछ कर नाबालिग बालिका का मोबाईल नंबर प्राप्त कर कॉल डिटेल विशेषण कर बिलासपुर जिला के कोटा थाना व बेलगहना चौकी क्षेत्र के विभिन्न संदेहास्पद मोबाइल नंबरो के यहां त्वरित टीम भेज कर रेड कार्यवाही की गई। जो नाबालिग बालिका के संबंध में पिंटू उर्फ हरी प्रताप यादव को जानकारी होने का सुराग मिलने पर पिंटू का चैतमा चौकी में पता तलाश किया गया। तथा उसके बताए अनुसार नाबालिग बालिका को दिनांक 16, 1, 2021 को कटघोरा से बरामद किया गया। दौरान विवेचना पिंटू उर्फ हरी प्रताप यादव द्वारा नाबालिग पीड़िता के साथ बलात्कार करने की पुष्टि होने पर प्रकरण में धारा 376 366 (क) 34 भादवि व 5 (एल) /6 पास्को एक्ट जोड़ी गई। तथा आरोपीगण *1 हरी प्रताप उर्फ पिटू यादव पिता जेठूराम यादव उम्र 23 साल साकिन भदरापारा बतरा 2 योगेश कुमार नेताम पिता घनश्याम सिंह नेताम उम्र 20 साकिन बिजरभौना थाना पाली जिला कोरबा (छग)* को आज दिनांक 18, 1, 2021 को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर अपराध कबूल करने पर अपराध घटित करना पाए जाने से गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय पास्को कटघोरा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्रीमान अभिषेक मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के निर्देशन तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कटघोरा तथा उपपुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक 638 अश्वनी निरंकारी, आरक्षक 229 विनोदनाथ योगी ,आरक्षक 654 शैलेंद्र तंवर, आरक्षक 925 रामकुमार पाटले, महिला आरक्षक 544 अनीता जगत, तथा साइबर सेल से आरक्षक प्रशांत सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment