खरसिया (वायरलेस न्यूज़) आज दिनांक 15 जनवरी प्रातः 9.30 बजे श्रीराम मंदिर निधि संग्रह समिति खण्ड खरसिया द्वारा श्रीराम रथ शोभा यात्रा केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य पूज्य महंत श्री त्रिवेणी दास जी महाराज व श्रीराम मंदिर निधि समर्पण समिति के खंड संयोजक श्री लम्बोदर मानिकपुरी जी व सभी रामभक्तो द्वारा पूजा अर्चना व गाजे-बाजे के एवं जयघोष के साथ भगवा ध्वज लहराते हुए श्री राम जानकी मंदिर खरसिया से प्रारंभ की गई ।
जो कि छाल मंडल के ग्राम एडु होते हुए खरसिया के सभी 12 मंडलो के 166 गांव में भ्रमण करते हुए 31 जनवरी को श्री राम जानकी मंदिर खरसिया में शोभा यात्रा को विश्राम दिया जाएगा ।
श्रीराम मंदिर निर्माण में रामभक्तों के द्वारा घर घर जाकर यथा शक्ति के अनुसार निधि समर्पण हेतु आव्हान किया जा रहा है । यथाशक्ति आंशिक योगदान देकर श्रीराम मंदिर निर्माण के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा कर पूण्य के भागी बन सकेंगे ।
श्रीराम रथ शोभा यात्रा में प्रमुख रूप से केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य पूज्य महंत श्री त्रिवेणी दास जी महाराज व श्रीराम मंदिर निधि समर्पण समिति के खंड संयोजक श्री लम्बोदर मानिकपुरी जी विराजमान रहे ।
श्रीराम रथ यात्रा प्रभारी प्रेम सिंह ठाकुर के द्वारा श्रीराम रथ को सुंदर व भव्य रूप प्रदान किया गया।
प्रमुख रूप से सतीश अग्रवाल ,मुरली राठौर ,गणेश राम चौहान ,प्रेम सिंह ठाकुर, अमित साहू, राकेश गायत्री ,आनन्द गबेल ,आर्यन शर्मा ,योगेश श्रीवास ,प्रिंस वर्मा ,नीलेश ठाकुर ,वीरू यादव ,दुजराम यादव इत्यादि रामभक्त उपस्थित रहे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 22, 2026धन गुरु नानक दरबार की प्रभात फेरी में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब,सिंधी कॉलोनी से गायत्री मंदिर तक निकली प्रभात फेरी, जगह-जगह संगत का हुआ भव्य स्वागत
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 20, 2026धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह दरबार साहिब से प्रभात फेरी मुख्य डाकघर, मध्य नगरी चौक से आजाद नगर तक निकाली गई
बिलासपुरNovember 19, 2026बिलासपुर कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की जन्म जयंती दी गयी विनम्र श्रद्धांजलि
अपराधNovember 19, 2026तत्काल टिकट दलाली में रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार, आरपीएफ चांपा ने खोली मिलीभगत की परतें

