🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कांग्रेस सरकार बताये कि खाद बीज कौन ले गया,परेशान हैं छत्तीसगढ़ के किसान – केदार कश्यप

On: June 19, 2022 5:48 PM

भाजपा विकास की राजनीति करती है और कांग्रेस झूठ बोलने का कीर्तिमान बना रही-दिनेश कश्यप

= तोकापाल में भाजपा की संभागस्तरीय गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन

= भाजपा नेताओं ने मोदी सरकार का माना आभार और भूपेश सरकार पर जमकर बरसे

जगदलपुर (19 जून 2022
वायरलेस न्यूज जगदलपुर) /
भारतीय जनता पार्टी ने आज संभागस्तरीय गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन तोकापाल में किया। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने केन्द्र की मोदी सरकार की जनहितार्थ व जनकल्याणकारी योजनाओं के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार माना और प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कुशासन जमकर बरसे,भूपेश सरकार को आडे़ हाथ लिया। मुख्य वक्ता पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि भाजपा देश व देशवासियों के विकास की राजनीति करती है और कांग्रेस द्वेषपूर्ण राजनीति कर झूठ बोलने का कीर्तिमान बना रही है। जनसभा के दौरान दरभा ब्लाॅक की ग्राम पंचायत करका,चितापुर के 31 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया।

तोकापाल के मण्डी प्रांगण में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की संभागस्तरीय गरीब कल्याण जनसभा में पूर्व सांसद श्री कश्यप ने कहा कि पिछले आठ वर्ष में मोदी सरकार ने देश को विकास के पथ पर आगे बढा़या है। भारत मजबूत बने व प्रत्येक गरीब का कल्याण हो,यह संकल्प लेकर मोदी सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री किरणदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की सेना को मजबूत बनाने अग्निपथ योजना में अग्निवीरों की भर्ती के लिये कार्य कर रहे हैं और इसके उलट प्रदेश की भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ की जनता से गोबर बिकवा रही है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मोदी सरकार ने कोरोना काल के कठिनतम समय में देश को जीवनरक्षक वैक्सीन दी,80 करोड़ गरीब परिवारों को निशुल्क राशन देने की महती योजना पर कार्य किया,आयुष्मान योजना का लाभ 50 करोड़ से अधिक लोगों को मिल रहा है। वही प्रदेश की भूपेश सरकार राज्य की भोली जनता को लगातार झूठ बोलकर छल रह है। कांग्रेस सरकार बताये कि खाद बीज कौन ले गया? किसान परेशान है। कांग्रेस के विधायक सत्ता के पिट्ठू बने बैठे है,जनता की समस्याओं पर मौन है।

भाजपा जिलाअध्यक्ष रुपसिंह मण्डावी ने कहा कि प्रदेश में विकास ठप्प पडा़ है,राज्य में केन्द्र की योजनाओं से ही कार्य हो रहे है,जिसका भी झूठा श्रेय लेने की कोशिश भूपेश सरकार कर रही है।

जनसभा को डा. सुभाऊ कश्यप,बैदूराम कश्यप,लच्छूराम कश्यप,कमलचंद भंजदेव,समुंदसाय कच्छ,मनीराम कश्यप,चैतराम अट्टामी,नंदलाल मुडा़मी,विनायक गोयल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह व आभार प्रदर्शन जिला मंत्री नरसिंह राव ने किया।

संभागस्तरीय जनसभा मे प्रमुख रुप से श्रीनिवासराव मद्दी,शिवनारायण पाण्डे,सुधीर पाण्डे,योगेन्द्र पाण्डे,श्रीनिवास मिश्रा,श्रीधर ओझा,वेदप्रकाश पाण्डे,रजनीश पाणिग्रही,बुधराम करटम,बाबुल नाग,संजय विश्वकर्मा,आलोक अवस्थी,चंद्रशेखर जोशी,रैतुराम बघेल,निर्देश दीवान,महेश कश्यप,परीस बेसरा,सोमारू कश्यप,रितेश जोशी,पुरूषोत्तम जोशी,अविनाश श्रीवास्तव,सुरेश गुप्ता,आर्येन्द्र आर्य,मनोहर तिवारी,राजेन्द्र बाजपेयी,संग्राम सिंह राणा,मनीष पारेख,राकेश तिवारी,मनोज पटेल,राजपाल कसेर,जयराम दास,दिगंबर राव,बबलू दुबे,राजेश श्रीवास्तव,सुब्रतो विश्वास,संतोष बघेल,उदबोराम नाग,फूरसिंह सेठिया,नरसिंह ठाकुर,रोहित त्रिवेदी,चंद्रभान कश्यप,दीपक बाजपेयी,कृष्णा राय,गीता मिश्रा,प्रकाश झा,रोशन झा,योगेश शुक्ला,सतीश बाजपेयी,अभय दीक्षित,किशोर महावर,रितेश सोनी,राजा यादव,अभिषेक तिवारी,विनय राजू,श्रीश मिश्रा,अनिमेष चौहान,सूरज मिश्रा,सुरेश कश्यप,सुभाष कश्यप,तुलुराम कश्यप आदि सहित भाजपा कार्यकर्ता बडी़ संख्या में मौजूद थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment