🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने योगाभ्यास किया

On: June 21, 2022 2:32 PM

बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज़) भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत बिलासपुर विधानसभा के मंडल बिलासपुर दक्षिण के शक्ति केन्द्र विद्या नगर में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
आज योग दिवस पर केसरवानी वैश्य कल्याण समिति एवं बिलासपुर विधानसभा के भाजपा मंडल बिलासपुर दक्षिण के शक्ति केन्द्र विद्या नगर द्वारा शिव मंदिर सामुदायिक भवन में संयुक्त रूप से आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर समाज के बंधु भगनी एवं शक्ति केन्द्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सामुहिक रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने योगाभ्यास किया।
योग दिवस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने योग दिवस की हार्दिक शुभकामनायें देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति के अनमोल उपहार योग को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र संघ के 193 सदस्य देशों के समर्थन से विश्व स्तर पर 21 जून को अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की मान्यता मिली, जिससे आज योग को पूरे विश्व ने अपनाया है। किसी भी संक्रमण से बचाव हेतु शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढाने में योग सर्वाधिक उपयोगी माना जाता है। हम सबको योग को अपने नित्य जीवन में अपनाना चाहिए, योग तन और मन, कार्य और विचार एवं मनुष्य और प्रकृति के बीच सामांजस्य स्थापित करने का एक माध्यम है।
योग दिवस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ केसरवानी सभा के अध्यक्ष अशोक केसरवानी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरजीत सिंह दुआ, केसरवानी समाज नगर के अध्यक्ष धीरेन्द्र केसरवानी, महिला समिति नगर की अध्यक्ष संगीता केसरवानी, अशोक मनीषा केसरवानी, विजय अनीता केसरवानी, धीरेन्द्र अनीता केसरवानी, राजेश संगीता केसरवानी, हेमंत रीचा केसरवानी, अनिल संगीता केसरवानी, ओंकार ललिता केसरवानी, वसंत वर्षा केसरवानी, राकेश रंजीता केसरवानी, राज कपूर गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, जवाहर लाल गुप्ता, रविन्द्र गुप्ता, आरती दीवान, ज्योति गुप्ता, नीलम गुप्ता, हरेन्द्र तिवारी, गणेश रजक, केदार खत्री सहित सामाजिक बंधु, भगनी एवं भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। योग गुरू के रूप में बारी दत्त विश्वास जी के द्वारा योगाभ्यास कराया गया एवं कार्यक्रम समाप्ति पर फलाहार का वितरण किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment