● थाना प्रभारी सरिया भठली चौक पर नाकेबंदी कर किये एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई…..

*रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर मादक पदार्थों के परिवहन, विक्रय पर अंकुश लगाने ओडिशा से सटे सीमावर्ती थानाक्षेत्र के प्रमुख मार्गों में बेरियर, नाकेबंदी पाइंट पर पुलिस की सघन जांच तथा क्षेत्र में पेट्रोलिंग जारी है । थाना प्रभारियों द्वारा ओडिशा बार्डर के गांव में अवैध गांजा तस्करी की सूचनाएं देने मुखबिरों को सक्रिय कर कार्रवाई किया जा रहा है । इसी क्रम में आज दिनांक 24.06.2022 को थाना प्रभारी सरिया उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल द्वारा मुखबिर सूचना पर भठली चौंक पर नाकेबंदी कर मोटर सायकल में अवैध गांजे की तस्करी कर रहे ओडिशा के दो गांजा तस्कारों को पकड़ा गया है ।

थाना प्रभारी सरिया को आज सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि एक लाल रंग के हिरो पैशन प्रो बाइक में दो लड़के गांजा लेकर सक्ती, जांजगीर की ओर जाने के लिये निकले हैं । थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर तत्काल कार्रवाई के लिये अपने स्टाफ के साथ भठली चौक पर नाकेबंदी किया गया । नाकेबंदी दौरान दोपहर मुखबिर के बताये एक लाल रंग की पैशन प्रो बाइक के ओडिशा की ओर से आते हुए रोका गया, पूछताछ पर युवक अपना नाम कृष्णा माली, संजय दास दोनों निवासी अंबाभौना ओडिशा के रहने वाले बताये, दोनों युवकों को नाकेबंदी का उद्देश्य बताकर उनके तथा उनके वाहन पर रखा कार्टून की विधिवत तलाशी ली गई । कार्टून के अंदर 8 पैकेट गांजा बरामद हुआ जिसकी पहचान व वजन कराया गया जो मादक पदार्थ *गांजा 8 Kg कीमती 40,000 रूपये* का पाया गया । आरोपियों से अवैध गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन *हिरो पैशन प्रो CG 13 N-7929 कीमती 30,000 रूपये* एवं अवैध गांजा की जप्ती कर आरोपियों पर थाना सरिया में *धारा 20 (B) NDPS ACT की कार्रवाई* किया गया है । गांजा रेड कार्रवाई में थाना प्रभारी सरिया उप निरीक्षक के.के. पटेल, प्रधान आरक्षक खीरेन्द्र जलतारे, भुवनेशवर पंडा, आरक्षक राज कुमार साव तथा भगत टंडन की अहम भूमिका रही है ।
*
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

