आपरेशन मातृशक्ति के तहत रेसुब
रायपुर। ( अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) पुणे से बिलासपुर तक सफर कर रहे एक यात्री द्वारा सूचना दी गई कि उसकी पत्नि प्रसव पीड़ा अत्यधिक परेशान है।

इसकी सूचना ट्रेन में तैनात एक रेसुब के आरक्षक द्वारा देने पर महिला को रायपुर स्टेशन में उतारकर उसे तत्काल एम्बुलेंस से मेकाहारा भेजा गया जिसे ऑपरेशन के बाद एक पुत्री को जन्म दिया। रेसुब रायपुर ने मानव सेवा कर देश भक्ति जनसेवा के शपथ को चिरतार्थ किया है । इस संबन्ध में रायपुर रेसुब पोस्ट रायपुर के प्रभारी निरीक्षक मनोरंजन मुखर्जी ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ए एन सिन्हा के निर्देशन में मंडल सुरक्षा आयुक्त संजय गुप्ता के मार्गदर्शन में ”ऑपरेशन मातृशक्ति” के तहत् दिनांक 25 जून शनिवार को समय लगभग 15.10 बजे गाड़ी संख्या 12850 पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस में दुर्ग से रायपुर के बीच रेलवे अधिनियम के ड्राइव में तैनात आरक्षक वेद प्रकाश को कोच संख्या एस-6 के बर्थ नंबर 58-59 में पुणे से बिलासपुर तक सफर कर रहे एक यात्री द्वारा सूचना दी गई कि उसकी पत्नि प्रसव पीड़ा अत्यधिक परेशान है। उक्त आरक्षक द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर को दी गई। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर द्वारा एम्बुलेंस 108 को बुलाया गया। गाड़ी के रायपुर आगमन पर महिला आरक्षको, आरक्षकों एवं अधिकारियों द्वारा उक्त कोच को अटेंड किया गया महिला को सहायता देकर कोच से उतारा गया तथा उसे इलाज हेतु मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां महिला का उपचार जारी है।अभी प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला को ऑपरेशन के द्वारा पुत्री प्राप्त हुई है जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। परिजनों ने रेसुब रायपुर को साधुवाद दिया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

