🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

उरांव समाज के बंटे लोगों को उमेश राम भगत लम्बे समय से एक करने में जुटे हुए हैं

On: June 26, 2022 8:14 AM

जशपुर (वायरलेस न्यूज़) उराँव समाज का सामाजिक संगठन निर्मित। जिले के तीनों विधान सभा क्षेत्र के लगभग 130 गांव के लोग मिल कर निर्वाचन पद्धति के अनुसार सामाजिक संगठन बनाया गया।

विदित हो कि जशपुर जिले में उराँव समाज (भगत) के लोग कई भागों में बंटे हुए थे, जिनको एक जुट करने के लिए उराँव समाज अधिकारी कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष उमेश राम प्रधान के द्वारा विगत 2 वर्षों से गांव गांव जाकर उराँव लोंगो को एक जुट करने हेतु मुहीम चलाया गया था। निष्पक्ष संगठन बनाए जाने को लेकर पहले मतदाता सूची बनाया गया, जिसमे सभी गांव के 10 लोंगो को शामिल किया गया। तत्पश्चात निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी किया गया। जारी समय अनुसूची अनुसार फरसाबहार एवं पत्थलगांव विकास खंड में 22.5.2022, कांसाबेल एवं बगीचा विकास खंड में 29.5.2022, कुनकुरी और दुलदुला विकास खंड में 5.6.2022 तथा जशपुर एवं मनोरा विकास खंड में 12.06.2022 की तिथि मतदान हेतु निर्धारित की गई थी। सभी ग्रामो, 8 विकास खंड और जिला अध्यक्ष हेतु एक एक नामांकन पत्र भरे जाने के कारण निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा आज दिनाँक 26 जून,2022 को जारी की गई है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment