🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुनकुरी हनुमान टेकरी में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की मंदिर परिसर में पीपल का पौधा भी लगाया

On: June 26, 2022 5:42 PM

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कुनकुरी हनुमान टेकरी स्थित भगवान हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की एवं मंदिर परिसर में पीपल का पौधा भी लगाया।

कुनकुरी हनुमान मंदिर की स्थापना 2006 में स्थापना की गई थी। मुख्यमंत्री यहां मंदिर ट्रस्ट के लोगों से भी मिले। कुनकुरी में पत्थलगांव सड़क मार्ग पर लगभग 200 मीटर ऊंचे पहाड़ पर स्थित है हनुमान टेकरी मंदिर के व्यवस्थापक रमेश बजाज ने बताया, हनुमान जी का शिला रूप में स्वयंभू मूर्ति है। मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की खुशहाली, अमन चैन के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा एवं प्रार्थना की। मंदिर के ट्रस्टियों ने स्थानीय विधायक श्री यू डी मिंज के सहयोग की मुख्यमंत्री जी के समक्ष सराहना की।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment