🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जिले के टॉपर स्टूडेंट को विधायक कुनकुरी यू.डी. मिंज की पहल से मिले लैपटॉप और टेबलेट

On: June 26, 2022 5:49 PM

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जेईई मेंस, नीट और स्टेट टॉपर स्टूडेंट्स को दिए लैपटॉप और टेबलेट

जशपुर :- (वायरलेस न्यूज़)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा के ग्राम सलियाटोली के भेंट मुलाकात कार्यक्रम जेईई मेंस, नीट और कक्षा दसवीं के स्टेट टॉपर स्टूडेंट्स से मिले।इस दौरान संसदीय सचिव और विधायक कुनकुरी यू डी मिंज भी साथ रहे.

मुख्यमंत्री ने जेईई मेंस में चयनित प्रतीति टोप्पो और हसीबा अमान तथा नीट में नीतीश सोनी और जयंती यादव के परिजनों को लैपटॉप वितरित किया।

ज्ञात हो कि संसदीय सचिव यू डी मिंज के द्वारा गत वर्ष भी जिले के 14 प्रतिभावान विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कर कमलों लैपटॉप दिलवा कर सम्मानित किया था इस बार भी मुख्यमंत्री प्रवास में जिले के 9 प्रतिभावन छात्र छात्राओं को लैपटॉप और टेबलेट दिलवाकर सम्मानित किया है.

उल्लेखनीय है कि प्रतीति को एनआईटी जमशेदपुर में मेटलर्जी ब्रांच और हसीबा को एनआईटी रायपुर में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में दाखिला मिला है। नीतीश सिम्स बिलासपुर में एमबीबीएस और जयंती बी फार्मेसी में एडमिशन लेंगे। इसी तरह मुख्यमंत्री ने संकल्प शिक्षण संस्थान कुनकुरी की कक्षा दसवीं में नौवा स्थान प्राप्त करने वाली अनिशा एक्का तथा दसवां स्थान प्राप्त करने वाली विभा यादव को टेबलेट वितरित किया। स्वामी आत्मानंद स्कूल जशपुर की सौम्या यादव ने दसवीं में प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया, मुख्यमंत्री ने सौम्या को भी टेबलेट वितरित किया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment