बच्चों संग मुख्यमंत्री ने लिया कई खेलों का आनंद, सेल्फी के लिए लगी रही होड़
स्काउट गाइड कैडेट्स ने किया एस्कॉर्ट, बच्चों ने पोट्रेट किया भेंट

जशपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रवास के दौरान आज कुनकुरी स्वामी आत्मानन्द स्कूल में बच्चों संग खेल के मूड में नज़र आये। मुख्यमंत्री ने स्कूल के प्रांगण में बच्चों के आग्रह पर पिठ्ठुल पर गेंद मारी। उन्होंने पहले ही थ्रो में अचूक निशाना लगाते हुए पिठ्ठुल के सारे पत्थर गिरा दिए। जिसे देख मुख्यमंत्री और बच्चों सहित संग उपस्थित सभी लोग खिलखिला के हंस पड़े।
मुख्यमंत्री ने स्कूल में कक्षा पांचवी में पढ़ रही वैष्णवी, प्राची और अल्फिया के साथ सांप सीढ़ी खेलते हुए पासा फेंका। उन्होंने बच्चों के आग्रह पर उनके साथ कैरम की गोटी को भी स्ट्राइक किया। शतरंज खेल रही प्रीति की चालों को मुख्यमंत्री ने बड़े गौर से ठहर कर देखा और उसे शतरंज के गुर बताए। मुख्यमंत्री ने बच्चों संग लूडो खेलते हुए पासा फेंका। बच्चों में मुख्यमंत्री संग सेल्फी और फ़ोटो की होड़ लगी रही। उन्होंने यहां भी बच्चों की तमन्ना पूरा करते हुए उनके साथ सेल्फी और फ़ोटो खिंचाए। समर कैम्प में नन्हे शौर्यक और कृत कृष्णा के आग्रह पर अंक ज्ञान परखने का खेल भी खेला। अंक ज्ञान खेल में जीतने पर मुख्यमंत्री को शौर्यक ने गिफ्ट भी दिया।
स्काउट गाइड कैडेट्स ने किया एस्कॉर्ट
मुख्यमंत्री को स्वामी आत्मानंद स्कूल कुनकुरी में स्काउट गाइड के कैडेट्स ने अपने दल का फ्लैग थामे मार्च पास्ट करते हुए एस्कॉर्ट किया। मुख्यमंत्री ने कैडेट्स से परिचय लिया और उन्हें प्रोत्साहित किया।
बच्चों ने वाटर कलर पोट्रेट किया भेंट
मुख्यमंत्री को बच्चों ने वाटर कलर से बनाई गई पोट्रेट भेंट की। कक्षा आठवी के शिवांश मिश्रा ने मुख्यमंत्री को जशपुर के प्रसिद्ध मदेश्वर पहाड़ का चित्र भेंट किया। दसवीं में पढ़ रही आसना इकबाल ने स्वामी आत्मानंद और विधायक श्री यु डी मिंज का पोट्रेट बनाया था। मुख्यमंत्री ने आसना की तारीफ़ करते हुए कहा कि उसने विधायक महोदय के बालों सहित सारे नक्श हुबहू बनाये हैं। दसवीं के छात्र आशुतोष ने मुख्यमंत्री को उनका पोट्रेट सौंपा। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों की कला की खूब तारीफ की।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

