रेल यात्री की मुस्कान से साथ सेवा* के लक्ष्य को साकार करता आरपीएफ,… शिवनाथ में रायपुर के यात्री का एसी कोच में छुटा हजारो रुपये से भरा पर्स तिल्दा रेसुब ने ट्रेन से पर्स बरामद कर सौपा यात्री को यात्री ने ट्वीट रेसुब तिल्दा का यात्री ने आभार माना *
बिलासपुर । तिल्दा। शिवनाथ एक्सप्रेस में रविवार को एसी कोच में एक यात्री का पर्स छूट जाने की सूचना रेसुब कंट्रोल रूम रायपुर से मिलते ही तिल्दा आरपीएफ़ एसी कोच से पर्स बरामद कर यात्री को सही सलामत सूपुर्द कर नेक कार्य किया है। इस मामले की जानकारी देते हुए तिल्दा रेसुब चौकी प्रभारी देवेंद्र शास्त्री ने बताया कि आज रविवार दिनांक 26 जून .2022 को आर पी एफ द पू म रे बिलासपुर के महानिरीक्षक श्री ए एन सिन्हा के दिशा निर्देश और मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर श्री संजय कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में आरपीएफ रायपुर कन्ट्रोल की सूचना पर फौरी कार्यवाही करते हुए आरपीएफ तिल्दा के प्रभारी ने आरक्षक गोपाल के माध्यम से गाड़ी संख्या- 18240 इतवारी विलासपुर शिवनाथ एक्स को समय 08.31 बजे तिल्दा रेलवे स्टेशन में अटेंड किया और यात्री द्वारा बताए गए स्थान B/4 के 58 नंबर बर्थ पर से एक भूरे रंग की पर्स बरामद किया और उसे चेक करने पर उसमे एक ड्राइविंग लाइसेंस अजय कुमार शाह के नाम का एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले साथ ही उसमे नगद 5730/- रुपए मिले l इस बात की सूचना यात्री को दी गई l इस सूचना पर श्री अजय कुमार शाह निवासी फाफाडीह रायपुर के तिल्दा आरपीएफ में उपस्थित होने पर पहचान की सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर उक्त समान सही सलामत सुपुर्द किया l यात्री ने ट्वीट कर आरपीएफ का धन्यवाद दिया l
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

