आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य ……… रेसुब कोरबा ने किया वृक्षारोपण

कोरबा। बिलासपुर। (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) रेल्वे सुरक्षा बल पोस्ट कोरबा प्रभारी के नेतृत्व में आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रेल्वे कालोनी कोरबा स्वास्थ्य केंद्र कोरबा में वृक्षारोपण कर कई पेड़ लगाए । जिसमे पोस्ट के अधिकारियों कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस संबंध में रेल सुरक्षा बल पोस्ट कोरबा प्रभारी कुंदन कुमार झा ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि लगातार वरिष्ठ अधिकारियों प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री ऋषि कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में आज दिनांक 03 जून 2022 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट कोरबा द्वारा रेलवे कालोनी तथा स्वास्थ्य केंद्र कोरबा के आसपास 75 वे आजादी अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में निरीक्षक के के झा एवं बल सदस्यों द्वारा लगभग 50 पौधा वृक्षारोपण किया गया और पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए है। कोरबा पोस्ट के सभी अधिकारी कर्मचारी अमृत महोत्सव को मनाने के लिए जी जान से कार्य कर रहे है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.24आरपीएफ दुर्ग द्वारा दुबई में काम कर रहे 22 साल पुराने टिकट दलाली केस के स्थाई वारंट (PNBW) के आरोपी कका रेलवे कोर्ट रायपुर में सरेंडर
Uncategorized2026.07.24रामनामी डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ से रामनामी समुदाय के लोगों में अद्वितीय हर्ष उल्लास का माहौल*
Uncategorized2026.07.24प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम है नंदनवन जंगल सफारी* 2025-26 में 3 लाख 24 हजार 785, से अधिक पर्यटकों ने जंगल सफारी का भ्रमण किया यह आंकड़ा इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है
Uncategorized2026.07.24राज्यपाल श्री डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट*
